लाइव न्यूज़ :

अखिलेश को दलितों की जरूरत नहीं, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा- 6 महीने में कई बार मिले, सिर्फ वोट चाहते हैं

By अनिल शर्मा | Updated: January 15, 2022 11:56 IST

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव हुई मुलाकात काफी सकारात्मक रहा लेकिन अंत समय में लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की जरूरत नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ वोट चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा हैचंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव को दलितों की जरूरत नहीं हैइससे पहले अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद भीम आर्मी मुखिया ने कहा था कि सपा के साथ गठबंधन तय है

लखनऊः उत्तर प्रदेश में चुनावी घमासान मचा हुआ है। प्रदेश के कई मंत्रियों और विधायकों ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। वहीं इस बीच भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया है कि पिछेल 6 महीने के भीतर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से उनकी कई बार मुलाकात हुई।

चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव हुई मुलाकात काफी सकारात्मक रहा लेकिन अंत समय में लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की जरूरत नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ वोट चाहते हैं। उन्हें दलितों की जरूरत नहीं है। 

बकौल चंद्रशेखर, मेरी अखिलेश यादव से पिछले 6 महीनों में काफी मुलाकातें हुईं हैं। इस बीच सकारात्मक बातें भी हुई लेकिन अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें।

गौरतलब है कि भीम आर्मी प्रमुख व आजाद समाज पार्टी (आसपा) के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को सपा दफ्तर में अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश और आजाद की करीब एक घंटे बातचीत हुई। चंद्रशेखर आजाद ने यहां तक कहा था कि सपा से उनका गठबंधन लगभग तय है। हालांकि इस बीच आजाद ने अपने बयान से सपा को झटका दे दिया है। 

वहीं हाल ही में यूपी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था राज्य में ओबीसी और दलितों को गुमराह किया जा रहा है। वे (भाजपा छोड़ने वाले विधायक) सपा द्वारा ओबीसी और दलितों के लिए 10 कल्याणकारी योजनाओं की सूची दें। सपा केवल मुसलमानों और यादवों के लिए काम करती है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अन्य ओबीसी समुदाय कभी भी एमएंडवाई में शामिल नहीं होंगे।

टॅग्स :चन्द्रशेखर आज़ादभीम आर्मीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा