लाइव न्यूज़ :

Video: 10 मार्च से पहले ही बलिया SHO ने बीजेपी प्रत्याशी के मंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी बधाई, कहा पहली बार करूंगा आपका एस्कॉर्ट

By आजाद खान | Updated: March 6, 2022 11:01 IST

वीडियो में यह देखने को मिला है कि कैसे एसएचओ की मंत्री बनने की बात को कहते हुए एस्कॉर्ट के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसएचओ द्वारा बीजेपी प्रत्याशी के मंत्री बनने का वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो के सामने आने के बाद एसएचओ पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। यूजर यूपी पुलिस को टैग कर सवाल पूछ रहे हैं।

UP Election 2022: चुनाव के नतीजे निकलने से पहले ही बलिया के एसएचओ द्वारा सदर सीट से बीजेपी प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के मंत्री बनने की भविष्यवाणी करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे अधिकारी बीजेपी प्रत्याशी को जीत की बधाई दे रहे हैं और उनको अभी से एस्कॉर्ट करने की बात कह रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इस पर एक्शन लिया और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। 

क्या कहा SHO ने वीडियो वायरल में

बलिया के दुबहड़ थाना प्रभारी का यह कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में SHO राजकुमार सिंह को यह कहते हुए सुना गया, "मैं आपका थानाध्यक्ष हूं, कैबिनेट मंत्री की शुभकामना देते हुए आपका एस्कॉर्ट करने चला हूं, पहली बार।' SHO ने केवल चुनाव में जीत की बधाई दे रहे हैं बल्कि बीजेपी प्रत्याशी के मंत्री बनने की भविष्यवाणी भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि यूपी चुनाव के अभी सातवें चरण की वोटिंग बाकी और इसके नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं। 

पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है

मामले में जब पुलिस से पूछा गया तो इस पर कार्रवाई होने की बात कही है। अधिकारियों ने कहा कि इस पर एक्शन लेते हुए बलिया क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देश दे दिया गया है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर यूपी पुलिस को टैग कर सवाल खड़े कर रहे हैं। आपको बता दें कि बलिया सदर विधानसभा सीट से दयाशंकर सिंह बीजेपी के प्रत्याशी है। उन्होंने वोटिंग से अपने काफिले पर हमले का भी आरोप लगाया था और इसके लिए सपा प्रत्याशी को जिम्मेदार ठहराया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल