लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव देंगे भाजपा को झटका, ये दो बड़े नाम थाम सकते हैं सपा का हाथ

By शीलेष शर्मा | Updated: December 12, 2021 19:14 IST

भाजपा ने यूपी चुनाव की घोषणा से काफी पहले ही सूबे में जनसभाओं की झड़ी लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार हाल के दिनों में यूपी का दौरा कर चुके हैं। इन सबके बीच अखिलेश यादव भी भाजपा को बड़ा झटका देने की तैयारी में जुटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी यूपी में भाजपा से अहम मुकाबला मान कर चल रही है।भाजपा भी सपा को प्रमुख प्रतिद्वंदी मान रही है, वहीं कांग्रेस का दावा है कि 100 सीट उसके खाते में आ सकते हैं।इस बीच सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव के पाले में अनुप्रिया पटेल आ सकती हैं, वरुण गांधी को भी साथ लाने का प्रयास जारी।

नई दिल्ली: अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत चरम पर  पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चुनाव से पहले ही जनसभाओं की झड़ी लगा दी है। भाजपा इस चुनाव में सपा को अपना प्रमुख प्रतिद्वंदी मान रही है, जबकि कांग्रेस, बसपा और आप सहित दूसरे दलों को भाजपा नेतृत्व चुनावी दौड़ में शामिल करने से ही इंकार कर रहा है। 

भाजपा को बड़ा झटका देंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी भाजपा से ही मुकाबला मान रहे हैं। उनकी नज़र में कांग्रेस चुनाव में खाता भी नहीं खोल पायेगी। सूत्रों ने दावा किया कि अखिलेश चुनाव घोषणा से पहले भाजपा को बड़ा झटका देने में जुटे हैं। 

सूत्र ने बताया कि मोदी सरकार में शामिल 'अपना दल' की नेता अनुप्रिया पटेल भाजपा का साथ छोड़ सपा में शामिल हो सकती हैं। इधर अखिलेश वरुण गांधी को भी सपा में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। 

हालाँकि, वरुण ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वरुण के निकट सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार वरुण तय नहीं कर पा रहे हैं कि परिवार में शामिल हों अथवा सपा में। उल्लेखनीय है कि वरुण लगातार अपने ट्वीट और पत्रों के द्वारा मोदी सरकार पर हमलावर हैं।

यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस के अपने दावे

जिस कांग्रेस को सपा और भाजपा चुनावी जंग से बाहर बता रहे हैं उसका दावा है कि पार्टी इस बार चुनाव समीकरण बदलेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दावा किया कि कांग्रेस 80 से 100 के बीच सीटें जीतेगी और जो भी गैर भाजपा सरकार बनेगी उसे कांग्रेस की ज़रुरत होगी। 

पार्टी के हाल के आंतरिक सर्वेक्षण में भी कांग्रेस को 70 से 90 सीटें जीतने की बात कही गयी है और इसका मुख्य आधार महिलाओं के वोट के साथ साथ ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं को बताया गया है। पार्टी पूर्वी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर अपना दांव लगा रही है क्योंकि यहीं से उसे सर्वाधिक सीटें मिलने की उम्मीद है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीAnupriya Patelभारतीय जनता पार्टीवरुण गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा