लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: अखिलेश यादव का बड़ा बयान- आजमगढ़ की जनता से पूछकर चुनाव लड़ने के बारे में करूंगा फैसला

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 19, 2022 14:55 IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि वो आजमगढ़ की जनता से अनुमति लेकर ही चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा कि वो आजमगढ़ की जनता से पूछकर ही चुनाव लड़ेंगे।अपर्णा यादव के बीजेपी ज्वाइन करने पर अखिलेश यादव ने बधाई दी।उन्होंने कहा कि नेता जी ने उन्हें (अपर्णा यादव) को बहुत समझाया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि वो आजमगढ़ से सांसद हैं और वो वहां की जनता से अनुमति लेकर ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अभी तक उन्होंने खुद चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है। वहीं, अपर्णा यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि वो सबसे पहले उन्हें मुबारकबाद देंगे। उन्होंने आगे कहा कि वो खुश हैं कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है।

अपनी बात को जारी रखते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की। मगर हम खुश हैं कि जिनको हम टिकट नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें बीजेपी टिकट दे रही हैं। बता दें कि आज समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी का दामन थामा है। वह बुधवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी भी मौजूद थे।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी में शामिल होने पर अपर्णा यादव का स्वागत किया है। सीएम योगी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "अपर्णा जी का भाजपा परिवार में स्वागत हैं।" यही नहीं उन्होंने अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी एक तस्वीर भी ट्वीट की। 

बताते चलें कि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। यहां 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। मालूम हो, बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाई थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवअपर्णा यादवभारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार