लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: अखिलेश यादव के पास 76 हजार का मोबाइल तो डिम्पल के पास सवा लाख का कंप्यूटर, जानिए और किन चीजों का हलफनामे में है जिक्र

By आजाद खान | Updated: February 1, 2022 17:47 IST

UP Election 2022: हलफनामे के अनुसार, सपा प्रमुख पति-पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रमुख अखिलेश यादव 76,015 रुपए की कीमत वाले मोबाइल इस्तेमाल करते है। जबकि पत्नी डिम्पल यादव 1.25 लाख रुपए का कंप्यूटर इस्तेमाल करती है। अखिलेश यादव के पास कोई हथियार नहीं है, जबकि प्रतिद्वंद्वी बघेल के पास दो हथियार हैं।

UP Election 2022:  मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास 76,015 रुपये मूल्य का मोबाइल फोन और 5.34 लाख रुपये से अधिक की व्यायाम मशीन है। सपा प्रमुख के पास कोई हथियार नहीं है, जबकि भाजपा से उनके प्रतिद्वंद्वी एस. पी. सिंह बघेल के पास लाइसेंसी राइफल और रिवॉल्वर हैं। 

सपा प्रमुख के परिवार की कुल संपत्ति

दोनों नेताओं के चुनावी हलफनामों के अनुसार, अखिलेश (और उनकी पत्नी डिम्पल और बेटी अदिति की) की कुल संपत्ति 40.14 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि बघेल (और उनकी पत्नी मधु और बेटा पार्थ) की 8.75 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। 

डिम्पल यादव करती हैं 1.25 लाख रुपये का कंप्यूटर इस्तेमाल

हलफनामे के अनुसार, डिम्पल यादव के पास 1.25 लाख रुपये का कंप्यूटर और 2,774 ग्राम से अधिक वजन के सोने के गहने, 203 ग्राम मोती), 127.75 कैरेट का हीरा है जिसकी कीमत 59,76,687 रुपये है। सपा प्रमुख पति-पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है। अखिलेश यादव की कुल चल संपत्ति 8.43 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि डिंपल की 4.76 करोड़ रुपये से अधिक है। 

सपा प्रमुख के परिवार की अचल संपत्ति है कितनी

अखिलेश, डिम्पल और अदिति की चल संपत्ति 13.30 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है, जबकि डिम्पल के पास 9.61 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। उनकी कुल अचल संपत्ति 26.83 करोड़ रुपये से अधिक है। 

किसकी कितनी है देनदारी

सपा प्रमुख पर 28.97 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है, जबकि उनकी पत्नी पर 14.26 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है। भाजपा प्रत्याशी बघेल (और उनकी पत्नी और बेटे) की कुल चल संपत्ति 84 लाख रुपये से अधिक है। इसमें बघेल के 45.94 लाख रुपये से अधिक, मधु सिंह बघेल (पत्नी) के 25.91 लाख रुपये से अधिक और पार्थ सिंह बघेल (पुत्र) के 12.14 लाख रुपये से अधिक शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री की कुल अचल संपत्ति 7.91 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें बघेल के 1.85 करोड़ रुपये से अधिक, मधु के 5.99 करोड़ रुपये से अधिक और पार्थ के 7.70 लाख रुपये से अधिक शामिल हैं। 

किस पर है कितने मामले दर्ज

वर्तमान में, 61 वर्षीय बघेल, जो आगरा (सुरक्षित) से लोकसभा सांसद हैं, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, बघेल पर कोई देनदारी नहीं है, जबकि उनकी पत्नी पर 63.33 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है। केंद्रीय मंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में कहा है कि उनके खिलाफ अदालत में तीन मामले लंबित हैं, जबकि उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज है और बघेल के खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022भारतअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPडिंपल यादवमोबाइलकंप्यूटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर