लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: भाजपा के इनकार के बाद रीता बहुगुणा के बेटे को सपा दे सकती है लखनऊ कैंट से टिकट

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 2, 2022 11:55 IST

भाजपा ने मंगलवार को 17 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी। इस सूची में उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को लखनऊ कैंट से उम्मीदवार घोषित किया गया है, जिसके बाद भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं कि मयंक को सपा लखनऊ कैंट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने ब्रजेश पाठक को लखनऊ कैंट से उम्मीदवार घोषित कियारीता बहुगुणा जोशी ने अपने बेटे मयंक जोशी के लिए लखनऊ कैंट से मांग रही थीं टिकटअटकलें लगाई जा रही हैं कि मयंक को सपा लखनऊ कैंट से अपना कैंडिडेट बना सकती है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में जहां एक ओर तमाम राजनीतिक पार्टियां लगातार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं तो वहीं काफी मंत्री ऐसे भी हैं जो अपनी पार्टी द्वारा जारी की गई सूचियों से नाखुश हैं। इस लिस्ट में अब भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी का नाम भी जोड़ा जा रहा है। दरअसल, मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने 17 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी।

भाजपा ने ब्रजेश पाठक को लखनऊ कैंट से बनाया उम्मीदवार

इस सूची में उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को लखनऊ कैंट से उम्मीदवार घोषित किया गया, जबकि सरोजनीनगर से विधायक और योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह का इस बार टिकट कट गया है। पार्टी ने यहां से राजेश्वर सिंह को टिकट दिया है। यही नहीं, लखनऊ कैंट से अपने बेटे मयंक जोशी के लिए टिकट मांग रहीं सांसद रीता बहुगुणा जोशी के हाथों भी निराशा लगी है। ऐसे में अब मयंक जोशी के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसके अलावा ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि सपा मयंक को लखनऊ कैंट से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

मयंक को लखनऊ कैंट से चुनाव में उतार सकती हैं सपा

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, समाजवादी पार्टी लखनऊ की सभी सीटों से अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, लेकिन अगर मयंक पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें लखनऊ कैंट की सीट से चुनाव में उतारा जा सकता है। बता दें कि लखनऊ कैंट की गिनती हॉट सीट्स में होती है। यह ब्राह्मण बहुल सीट मानी जाती है। यही कारण है जोशी अपने बेटे के लिए भाजपा से टिकट मांग रही थीं।

हालांकि, भाजपा ने अपर्णा यादव और मयंक जोशी को छोड़ यहां से ब्रजेश पाठक को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। मालूम हो, पिछले विधानसभा चुनाव में रीता बहुगुणा जोशी को पार्टी ने यहां से अपना कैंडिडेट बनाया था, जबकि सपा ने उनके खिलाफ अपर्णा यादव को मैदान में उतारा था।

2017 में अपर्णा यादव को रीता बहुगुणा ने यहां से हराया था

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जोशी ने यादव को यहां से हराया था। इसके बाद इस साल होने वाले चुनाव में अपर्णा यादव खुद भाजपा में शामिल हो गईं, जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि लखनऊ कैंट सीट के लिए मयंक जोशी और अपर्णा यादव के बीच आमने-सामने की लड़ाई है। मगर भाजपा ने इस बार दोनों में से किसी को नहीं चुना। एएनआई के अनुसार, बेटे को टिकट ना मिलने पर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि वो पार्टी के निर्णय का सम्मान करती हैं। बता दें कि हाल-फिलहाल में जोशी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर यह प्रस्ताव दिया था कि लखनऊ कैंट से अगर उनके बेटे मयंक को टिकट दिया जाता है तो वो सांसद के पद से इस्तीफा दे देंगी। 

जेपी नड्डा को जोशी ने लिखा था पत्र

अपने प्रस्ताव में उन्होंने कहा था कि उनके बेटे मयंक साल 2009 से काम कर रहे हैं और उन्होंने इसके लिए (लखनऊ कैंट से टिकट) आवेदन किया है, लेकिन अगर पार्टी ने हर परिवार से केवल एक व्यक्ति को टिकट देने का फैसला किया है, तो मयंक को टिकट मिलने पर मैं अपनी वर्तमान लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दूंगी। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है और मैं बीजेपी के लिए हमेशा काम करती रहूंगी। पार्टी मेरे प्रस्ताव को स्वीकार करने या न करने का विकल्प चुन सकती है। मैंने कई साल पहले ही घोषणा कर दी थी कि मैं चुनाव नहीं लडूंगी।

बताते चलें कि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। यहां 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। मालूम हो, बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाई थी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022भारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज