लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: AAP प्रत्याशी ने नामांकन रद्द होने पर किया आत्मदाह का प्रयास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2022 19:25 IST

मुजफ्फरनगर की 6 विधानसभा सीटों में मीरापुर विधानसभा क्षेत्र भी आता है, जहां से अरविंद केजरीवाल ने जोगिंदर सिंह को टिकट दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देआप प्रत्याशी जोगिंदर सिंह ने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुद को जलाने का प्रयास कियाजिला निर्वाचन कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जोगिंदर सिंह को बचा लियाआप प्रत्याशी जोगिंदर सिंह आर्मी में सूबेदार मेजर के पद से रिटायर हुए हैं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चल रही नेताओं की जुबानी जंग के बाद अब आश्चर्यजनक और दुखद खबरों के भी आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में अन्ना आंदोलन से निकले राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी के मुजफ्फनगर के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह ने नामांकन रद्द होने पर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। 

आप प्रत्याशी ने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुद को जलाने का प्रयास किया। हालांकि जिला निर्वाचन कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जोगिंदर सिंह को बचा लिया।

यूपी चुनाव के पहले चरण में मुजफ्फरनगर की 6 विधानसभा सीटों पर नामांकन पत्र भरा गया। इन्हीं 6 सीटों में मीरापुर विधानसभा क्षेत्र भी आता है, जहां से अरविंद केजरीवाल ने जोगिंदर सिंह को टिकट दिया था। 

सोमवार सुबह जोगिंदर सिंह ढोल-नगाड़े के साथ अपने समर्थकों को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे नामांकन भरने के लिए। वहां पर नामांकन पर्चा भरने के बाद जोगिंदर सिंह इंतजार करने लगे कि चुनाव अधिकीरी उनके पर्चे को क्लीयर कर दें तो वह क्षेत्र में जाकर प्रचार शुरू करें। तभी चुनाव अधिकारियों ने बताया कि जोगिंदर सिंह का नामांकन निरस्त हो गया है। 

इसके बाद उत्तेजित होकर जोगिंदर सिंह आत्मदाह की धमकी देने लगे। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से उन्होंने बताया कि वो आर्मी के सूबेदार मेजर रहे हैं और रिटायर होने के बाद मीरापुर की जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है और वो इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय का कहना था कि जोगिंदर सिंह ने अपने नामांकन पत्र में निराश्रित का कॉलम खाली छोड़ दिया था। जिसके कारण उनका नामांकन पत्र निरस्त हुआ है।

जोगिंदर सिंह ने सीधे भाजपा शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन दबाव में कार्य कर रहा है और यहां चुनाव नहीं बल्कि तानाशाही चल रही है। 

उनका आरोप है कि जब उन्हें नामांकन रद्द होने की सूचना मिली तो वह फौरन रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचे लेकिन नामांकन रद्द करने वाले अधिकारी ने उनकी कोई भी बात सुनने से इनकार कर दिया।

इस बात से जोगिंदर सिंह इतने आहत हुए कि बाहर आकर उन्होंने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आत्महत्या का प्रयास करने लगे। लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जोगिंदर सिंह को पकड़ लिया। मामले की जानकारी जैसे ही एडीएम को मिली वो मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह से जोगिंदर सिंह को समझा कर शांत कराया।  

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022AAP's Uttar Pradeshअरविंद केजरीवालसंजय सिंहउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार