लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः राकेश टिकैत से मिले शिवसेना सांसद संजय राउत, अयोध्या और मथुरा सहित 100 उम्मीदवार उतारने की योजना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 13, 2022 17:07 IST

UP Eelection 2022: शिवसेना ने अयोध्या और मथुरा सहित उत्तर प्रदेश में 50 से 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने की योजना बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा में कोई आंदोलन हुआ तो शिवसेना भी शिरकत करेगी।शिवसेना यूपी में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। राउत ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में टिकैत से मुलाकात की।

UP Eelection 2022: शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवसेना 50-100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मैं कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा करूंगा। राउत ने कहा कि मथुरा में कोई आंदोलन हुआ तो शिवसेना भी शिरकत करेगी।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना यूपी में किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। समाजवादी पार्टी के साथ हमारे वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन हम राज्य में बदलाव चाहते हैं। हम यूपी में लंबे समय से काम कर रहे हैं, लेकिन चुनाव नहीं लड़ा, क्योंकि हम बीजेपी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचाने के कथित इरादे से चुनाव मैदान में उतरने की योजना बना रही शिवसेना ने बृहस्पतिवार को प्रमुख किसान नेता राकेश टिकैत से संपर्क किया। शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में टिकैत से मुलाकात की।

टिकैत निरस्त किए जा चुके तीनों ‘विवादित’ कृषि कानूनों के खिलाफ साल भर चले किसान आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे थे। राउत ने ट्वीट किया ‘‘मैंने उत्तर प्रदेश के किसानों की गंभीर समस्याओं और उनके समक्ष उत्पन्न मुद्दों तथा देश की राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श किया। (इस मुलाकात के दौरान) पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर भी प्रमुखता से चर्चा हुई। शिवसेना किसानों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनकी पार्टी किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी।

राउत ने कहा कि शिवसेना ने राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अनेक बलिदान दिये हैं। शिवसेना को उम्मीद है कि हिन्दुत्व और किसानों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करके वह भाजपा को राज्य में चुनौती दे सकती है। राउत ने यह स्पष्ट किया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर हुआ है और कोई भी राजनीतिक दल इसका श्रेय नहीं ले सकता। 

 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावलखनऊBJPशिव सेनासंजय राउतयोगी आदित्यनाथराकेश टिकैतUttar Pradesh assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार