लाइव न्यूज़ :

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान से जातीय जनगणना पर तेज हुई राजनीति

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 5, 2023 16:36 IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने उन्नाव में जातिगत जनगणना का समर्थन करने का ऐलान क्या किया राज्य में योगी सरकार जातीय जनगणना कब कराएगी?

Open in App
ठळक मुद्देकेशव मौर्य ने उन्नाव में जातिगत जनगणना का किया था समर्थनसपा, बसपा और कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर पूछा सवालकहा- योगी सरकार जातीय जनगणना कब कराएगी? 

लखनऊ: कभी कभार एक बयान से राजनीतिक माहौल गरमा जाता है। उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान से सूबे में जातीय राजनीति को साधने की मुहिम एकाएक तेज हो गई है। गत शनिवार को केशव मौर्य ने उन्नाव में जातिगत जनगणना का समर्थन करने का ऐलान क्या किया राज्य में योगी सरकार जातीय जनगणना कब कराएगी? 

यह सवाल हर राजनीतिक दल योगी सरकार से पूछने लग गया है। समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस नेताओं द्वारा पूछे जा रहे इस सवाल को लेकर योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने चुप्पी साध ली है। भाजपा प्रवक्ताओं का कहना है कि सही समय पर इसका जवाब दिया जाएगा।

गौरतलब है कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव जातिगत जनगणना की वकालत करते हुए राज्य में जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग बीते दो वर्षों से कर रहे हैं और सपा के सांसद और विधायकों को गांव-गांव जाकर जातिगत जनगणना कराने के लिए माहौल बनाने में जुटे है। सपा के नेता गांवों में लोगों को बता रहे हैं कि दलित वंचित व शोषित वर्ग के हितों की रक्षा के लिए जातिगत जनगणना अत्यन्त आवश्यक है और उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद यह काम प्राथमिकता के आधार पर कराएगी।

भाजपा उनके हितों की अनदेखी कर रही हैं। कुछ अलग तरीके से यही बात बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के नेता भी जनता को बताते हुए यूपी में जातिगत जनगणना की मांग बुलंद कर रहे हैं। बसपा मुखिया मायावती भी जातिगत जनगणना का समर्थन कर चुकी हैं और यूपी कांग्रेस जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर जिला अधिकारी के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज चुकी है। 

इस मामले में सिर्फ भाजपा ही अब तक खामोश थी। यह खामोशी शनिवार को केशव प्रसाद मौर्य ने उन्नाव के नवाबगंज में तोड़ दी। वहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह जातिगत जनगणना के समर्थन में हैं और वह किसी भी प्रकार की जनगणना के विरोधी नहीं हैं। यह दावा करते हुए केशव यह सवाल भी उठाया कि जब सपा व बसपा के समर्थन से केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब इन दलों ने इसे मुद्दा क्यों नहीं बनाया।

मौर्य के इस बयान को सपा नेता मामले को भ्रमित करने वाला कदम बता रहे हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम कहते रहे हैं कि भाजपा को ओबीसी के हितों की कोई परवाह नहीं है। इसी वजह से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जातिगत जनगणना का समर्थन करने वाले बयान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है।

अभी यह साफ नहीं हुआ है कि भाजपा का इस मामले में क्या रुख है? कहा जा रहा है कि जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने केशव मौर्य के बयान पर कोई प्रतिक्रिया तक नहीं व्यक्त करेंगे तब तक उनका बयान सरकार या पार्टी का फैसला नहीं माना जाएगा। फिलहाल केशव मौर्य के बयान के बाद से राज्य में जातिगत जनगणना कराने को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है।

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्याउत्तर प्रदेशबीएसपीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार