लाइव न्यूज़ :

UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या हुई 268, जानें प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या

By भाषा | Updated: June 6, 2020 17:08 IST

उत्तर प्रदेश में सर्विलांस टीम ने हॉटस्पाट और गैर-हॉटस्पाट क्षेत्रों में 83, 10, 909 घरों में 4, 22, 54, 565 लोगों का परीक्षण किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में आशा कार्यकर्ताओं ने 13, 19, 004 प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के घर जाकर उनका परीक्षण किया।यूपी के न कोविड-19 केयर अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं के अलावा ओपीडी एवं सर्जरी सेवाएं शुरू कर दी गयी हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 11 और लोग की मौत के साथ ही इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 268 हो गयी है। प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 5,908 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि संक्रमण से 268 लोग की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 11, 318 नमूनों की जांच की गयी। पूल टेस्टिंग के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 983 और दस-दस नमूनों के 148 पूल लगाये गये। इनमें पांच-पांच नमूनों वाले पूल में 179 पूल और दस-दस नमूनों वाले में 25 पूल कोरोना वायरस से संक्रमित थे। इनकी अब अलग-अलग जांच की जाएगी।

प्रमुख सचिव ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष की ओर से 62, 560 लोग को फोन किया गया है जिनमें से 3,232 पृथक-वास में हैं जबकि 144 लोग संक्रमित हैं, जिनका विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम ने हॉटस्पाट और गैर-हॉटस्पाट क्षेत्रों में 83, 10, 909 घरों में 4, 22, 54, 565 लोगों का परीक्षण किया है।

प्रसाद ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने 13, 19, 004 प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के घर जाकर उनका परीक्षण किया, इनमें से 1,163 लोग में वायरस संक्रमण के लक्षण मिले। अब तक 578 जांच परिणाम आये हैं, जिनमें से 130 लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि नॉन कोविड-19 केयर अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं के अलावा ओपीडी एवं सर्जरी सेवाएं शुरू कर दी गयी हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप