लाइव न्यूज़ :

इंस्पेक्टर ने गुनगुनाया था.. ''मौत महबूबा है अपने साथ लेकर जाएगी'', सड़क हादसे में चली गई जान.. देखें वीडियो

By गुणातीत ओझा | Updated: June 5, 2020 15:32 IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर समरजीत सिंह की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से पुलिस विभाग के अफसरों से लेकर कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के सहारनपुर में क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर समरजीत सिंह की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई।इंस्पेक्टर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंस्पेक्टर रोते हुए आते हैं सब...हंसता हुआ जो जाएगा... गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।

सैफई। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर समरजीत सिंह की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से पुलिस विभाग के अफसरों से लेकर कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। समरजीत सिंह क्राइम ब्रांच यूनिट में तैनात थे। इंस्पेक्टर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंस्पेक्टर समरजीत सिंह अपने जानने वालों के साथ कार में सफर कर रहे हैं। इस दौरान कार में बैठे समरजीत सिंह और उनके साथी, रोते हुए आते हैं सब...हंसता हुआ जो जाएगा... गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। इसे वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग तेजी से वायरल कर रहे हैं और इस पोस्ट पर इमोशनल कमेंट्स की झड़ी लग गई है।

सहारनपुर क्राइम ब्रांच के प्रभारी बीएस रावत ने बताया कि समरजीत सिंह जिंदादिल इंसान थे। मूल रूप से वह गोरखपुर के रहने वाले थे। वह गाजियाबाद से वाराणसी जा रहे थे, रास्ते में सैफई के समीप सड़क हादसे में उनकी और उनके ससुर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर की कार उनका बेटा चला रहा था। अचानक कार का पहिया जाम होने और एकाएक हैंड ब्रेक लगने से हादसा हुआ और कार पलट गई। कार में उनकी पत्नी सहित पांच लोग और सवार थे।

समरजीत सिंह नेकदिल इंसान के साथ साहित्यकार भी रहे। प्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद ने उनकी पुस्तक जय गिरनारि का विमोचन भी किया था। सहारनपुर के अलावा गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिलों में उनकी तैनाती रही है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट में भी उनकी गिनती होती रही।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज