लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हटाए गए SHO, बीजेपी जिला अध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 17:37 IST

सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक SHO को पद से हटा दिया गया है। बता दें कि बीजेपी जिला अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए SHO ध्यानेंद्र प्रताप को पुलिस लाइन भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर SHO को पद से हटाया गया आपत्तिजनक टिप्पणी के वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई बीजेपी जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराई थी शिकायत

बाराबंकी:यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक थानेदार ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हे पद से हटा दिया गया है। पूरा मामला यूपी के बाराबंकी  जिले के असंद्रा थाने का है। जानकारी के मुताबिक थानेदार अपने ऑफिस में किसी से सीएम योगी को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस बातचीत का वीडियो एक पत्रकार ने बीजेपी जिला अध्यक्ष को भेजा जिनकी शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया है। 

असंद्रा थाने के थानेदार पर लगे आरोप 

यूपी के बाराबंकी जिले के असंद्रा थाने के थानेदार को उनके पद से हटा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक थानेदार को उनके पद से इसलिए हटाया गया है क्योंकि उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वहीं ये भी बताया गया है कि SHO किसी से अपने कमरे में बात कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने यूपी सीएम को लेकर कुछ बातें कही हैं। बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद उनपर कार्रवाई की गई है। । इस वीडियो को लेकर बीजेपी जिला अध्यक्ष शशांक कुशुमेश की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

पत्रकार ने जिला अध्यक्ष को भेजी वीडियो 

जानकारी के मुताबिक एक पत्रकार ने बीजेपी के जिला अध्यक्ष को SHO ध्यानेंद्र प्रताप का एक वीडियो भेजा था जिसमें वो किसी से बात कर रहे हैं।  आरोप है कि उन्होने इस बातचीत में सीएम योगी के लिए आपत्तिजनक बाते कहीं। बीजेपी जिलाअध्यक्ष शशांक जिलाध्यक्ष का कहना है कि ये सब बातें बोलकर एसएचओ सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काना चाहते थे। फिलहाल एसएचओ को अपने पद से हटा दिया गया हैऔर उन्हे पुलिस लाइन भेज दिया गया है। । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथSHO
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल