लाइव न्यूज़ :

'यूपी सीएम का कोरोना पर बयान हास्यास्पद', प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला

By स्वाति सिंह | Updated: September 7, 2020 14:23 IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 81 और लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 3,843 हो गई है

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला हैप्रियंका ने कहा कि यूपी सीएम का कोरोना पर बयान हास्यास्पद है।

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी सीएम का कोरोना पर बयान हास्यास्पद है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'यूपी में कोरोना के मामले भयावह रूप ले चुके हैं। लखनऊ के अस्पतालों के सारे बेड व आईसीयू फुल हैं। अव्यवस्थाओं से लोगों की जानें जा रही हैं। सरकार इन समस्याओं को हल करने की बजाय अपनी झूठी पीठ थपथपाने में लगी है।'

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 81 और लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 3,843 हो गई है। वहीं, इस अवधि में संक्रमण के 6,692 नए मामले आने से बीमारी की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 2,59,765 हो गई है । राज्य में एक दिन में सर्वाधिक मामले पिछले 24 घंटे में आए हैं जिनमें राजधानी लखनऊ में अब तक के सबसे अधिक 1,006 नए मामले सामने आए हैं । इससे पहले राज्य में कोविड-19 के सर्वाधिक 6,233 मामले 30 अगस्त को सामने आए थे । 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 18 मौत लखनऊ में, कानपुर में सात, गोरखपुर और हरदोई में पांच-पांच, वाराणसी में चार और गाजियाबाद में तीन लोगों की मौत हुई है । पिछले 24 घंटे में सामने आए संक्रमण के मामलों में से 413 मामले प्रयागराज से, गौतम बुद्ध नगर से 213, गोरखपुर से 206, सहारनपुर से 198, वाराणसी से 190, शाहजहांपुर से 184, गाजियाबाद से 167, मेरठ 156, प्रतापगढ़ 148, बरेली 133 और रामपुर में 132 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही, मुरादाबाद से 128, अयोध्या से 124, बाराबंकी 120, अलीगढ़ से 116 तथा झांसी से 104 नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के अब तक 1,95,959 रोगी ठीक हो चुके हैं और इस समय 59,963 उपचाराधीन मामले हैं। इसमें कहा गया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 2,59,765 मामले सामने आए हैं । भाषा जफर नेत्रपाल नेत्रपाल 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज