लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी का आरोप, राहुल गांधी का देश को बांटने के लिए मुस्लिम लीग के साथ सीक्रेट एजेंडा

By भाषा | Updated: April 5, 2019 05:17 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने घोषणापत्र में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) में बदलाव का वादा कर कांग्रेस सुरक्षा बलों को कमजोर करना चाहती है। 

Open in App

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि केरल में उनका देश का विभाजन कराने वाले संगठन मुस्लिम लीग के साथ सीक्रेट एजेंडा है । योगी ने कहा, ‘‘देश को सैकडों वर्षों बाद 1947 में स्वतंत्रता मिली । लेकिन स्वतंत्रता की पूर्वसंध्या पर हमने देश का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन भी देखा । यह मुस्लिम लीग ही थी जिसने विभाजन करवाया ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज राहुल गांधी ने केरल में एक सीट से नामांकन भरा है जहां उनका मुस्लिम लीग के साथ एक सीक्रेट एजेंडा है ।यह वही संगठन है जो देश के विभाजन के मूल में था । ’’

उत्तराखंड में पहले चरण में 11 अप्रैल को हो रहे चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने पूछा कि कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच का सीक्रेट एजेंडा देश को कहां ले जाने वाला है और कांग्रेस देश में किस तरह का वातावरण बनाना चाहती है ।

योगी ने कहा कि अपने घोषणापत्र में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) में बदलाव का वादा कर कांग्रेस सुरक्षा बलों को कमजोर करना चाहती है।  योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी आत्मा और जमीर देशद्रोहियों एवं अलगाववादियों के हाथों गिरवी रख दी है तथा वह अलगाववादी और आतंकियों के इशारे पर काम कर रही है जो उसके घोषणा पत्र से भी स्पष्ट है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अफस्पा में बदलाव का वादा कर सुरक्षा बलों के हाथ बांधना चाहती है और उन्हें कमजोर करना चाहती है । उन्होंने इसे देश की सीमा पर रहने वाले और आतंकवाद से निपटने वाले देश सेवकों के प्रदेश उत्तराखंड का घोर अपमान करने का पाप बताते हुए कहा कि उत्तराखंड के हर गांव और हर बस्ती से एक न एक बेटा देश की सेवा में लगा है। उन्होंने अपने चुनावी घोषणापत्र में देशद्रोह की धारा 124ए को ही समाप्त करने का वादा करने के लिये भी कांग्रेस की कडी आलोचना की और कहा कि वह देशद्रोहियों की समर्थक है ।

उन्होंने कांग्रेस से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि जो दल देशद्रोह की धारा खत्म करने की बात करता है वह देश का दुश्मन है और देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। योगी ने आज काशीपुर के अलावा उत्तराखंड के रूडकी में भी रैली को संबोधित किया । भाषा सं दीप्ति वैभव राजकुमार राजकुमार

टॅग्स :योगी आदित्यनाथराहुल गांधीकांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज