लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज, नड्डा, नितिन नबीन, पीएम मोदी और अमित शाह से मिले सीएम योगी, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2026 21:13 IST

गृह मंत्री के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्रीअमित शाह से मुलाकात की।’’

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमंडल विस्तार और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।यूपी मंत्रिमंडल में छह पद रिक्त हैं और ऐसी चर्चा है कि कुछ मौजूदा मंत्रियों को भी बदला जा सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी दिल्ली में थे और अलग-अलग बैठकों में व्यस्त थे। सोमवार को प्रधानमंत्री के साथ योगी आदित्यनाथ की मुलाकात करीब एक घंटे तक चली और सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।

यूपी मंत्रिमंडल में छह पद रिक्त हैं और ऐसी चर्चा है कि कुछ मौजूदा मंत्रियों को भी बदला जा सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्रीअमित शाह से मुलाकात की।’’

राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर आए योगी ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात की, जबकि उपमुख्यमंत्री पाठक ने महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’ लद्दाख के उपराज्यपाल कविन्दर गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की। पीएमओ ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख के उपराज्यपाल, कविन्दर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

फेरबदल की रूपरेखा सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में फेरबदल मकर संक्रांति के बाद हो सकता है, जो 14 जनवरी को मनाई जाएगी। यह इस वर्ष होने वाले पंचायत चुनावों और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार और पार्टी संगठन को सुव्यवस्थित करने के प्रयासों का हिस्सा होगा।

टॅग्स :BJP government of Uttar Pradeshजेपी नड्डायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशअमित शाहAmit Shahदिल्लीलखनऊकेशव प्रसाद मौर्याआरएसएसRSS
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप