लाइव न्यूज़ :

यूपी: औरैया सड़क हादसे के बाद योगी आदित्यनाथ ने किया मुआवजे का ऐलान, इन अधिकारियों को किया गया निलंबित

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 16, 2020 11:59 IST

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हुए सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर सीकरी आगरा, कोसी कलां और मथुरा के स्टेशन हाउस ऑफिसर्स (SHO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रक और एक डीसीएम मेटाडोर की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गएमुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए फतेहपुर सीकरी और कोसी कलां के SHO को निलंबित करने का निर्देश दिया है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के औरेया में हुए सड़ हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश पर फतेहपुर सीकरी, आगरा और कोसी कलां, मथुरा के SHO को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सीएम ने इस घटना पर रिपोर्ट भी मांगी है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की है।

इस मामले में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, 'हादसा दुखद है और मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और बॉर्डर के दोनों SHO को निलंबित किया है। उन्होंने बताया कि मथुरा और आगरा में जहां से वो होकर आए थे, वहां के एसएसपी, एएसपी और आगरा के एडी जोन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।' 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के एक ट्रक और एक डीसीएम मेटाडोर (ट्रक से छोटा वाहन) की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 36 अन्य मजदूर घायल हो गये। दोनों वाहनों में प्रवासी मजदूर थे और दुर्घटना तब हुई जब सड़क किनारे खड़े मेटाडोर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 14 मजदूरों को इटावा जिले के सैफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है। औरैया के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि हादसा शनिवार तड़के तीन से साढ़े तीन बजे के बीच मिहोली गांव के पास हुआ।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अवस्थी ने बताया 'अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक या दो प्रवासी मजदूर थे। इस हादसे में मरने वाले ज्यादातर प्रवासी मजदूर पश्चिम बंगाल और झारखंड के थे।' 

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथदिनेश शर्माकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज