लाइव न्यूज़ :

यूपी निकाय चुनाव: भाजपा बागियों पर हुई सख्त! 500 बागी पार्टी के निकाले गए, सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कई करीबी नेताओं पर भी कार्रवाई

By राजेंद्र कुमार | Updated: May 2, 2023 18:33 IST

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बगावत कर चुनाव लड़ रहे बागियों के खिलाफ पार्टी ने सख्त रुख अपना लिया है. इसके तहत पार्टी ने पांच सौ से अधिक बागियों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है.

इसके साथ अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले बागियों की सूची मांग ली है. इन बागियों के खिलाफ भी 24 घंटे में एक्शन लिया जाएगा. अन्य दलों में भी पार्टी से बगावत कर तमाम नेता चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन भाजपा जैसा एक्शन लेने की हिम्मत नहीं दिखाई गई है. 

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी लोगों पर भी कार्रवाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सीएम योगी आदित्यनाथ के आपसी विचार विमर्श के बाद जिन नेताओं को पार्टी से निकाला गया है, उनमें कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी व जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य राघवराम तिवारी, जिया सिंह व सुमन देवी भी शामिल हैं. 

सांसद बृजभूषण शरण सिंह इस वक्त दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों द्वारा लगाए आरोपों के कारण विवादों में हैं. ऐसे में उनके समर्थकों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर आश्चर्य जताया जा रहा है. गोंडा के पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी को भी निष्कासित किया गया है. इसी तरह से भाजपा विधायक बावन सिंह के भाई तिरपन सिंह की पत्नी कमलेश सिंह जो कटरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के बागी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं को भी पार्टी से निकाल दिया गया है. 

भाजपा के इन बागियों पर भी कार्रवाई

इसी तरह बलरामपुर जिले के गैसड़ी से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रिंस वर्मा, तुलसीपुर से पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं जिला कार्य समिति सदस्य मुन्नू तिवारी और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बहू के चुनाव लड़ने के कारण व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनारसी मोदनवाल को पार्टी से निकाला गया है. 

भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने नगर पालिका नकुड़ के पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी सहित दस नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निकाले गए हैं. इनके साथ ही सरसावा नगर मंडल के महामंत्री रवि कश्यप, चुनाव संयोजक राकेश साहनी, पूर्व सभासद अनुज कंबोज, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कांबोज, सरसावा के पूर्व सभासद सोनू सैनी को भी निष्कासित किया गया है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार