लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ः पीठ की समस्या के बावजूद बीमार पत्नी और दिव्यांग महिला को ठेले पर बैठा बुजुर्ग पहुंचा मतदान केंद्र, कहा- हमे कोई उम्मीद नहीं लेकिन...

By अनिल शर्मा | Updated: March 7, 2022 12:38 IST

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 11 बजे तक 19.35 फीसदी मतदान हुए हैं। गाजीपुर में 11 बजे तक 19.35 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं मऊ में 11 बजे तक 24.74 फीसदी वोटिंग हुई है। आजमगढ़ की बात करें तो यहां 11 बजे तक 20.12 फीसदी मतदान हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआजमगढ़ में 11 बजे तक 20.12 फीसदी मतदान हुए हैंचुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 11 बजे तक 54 सीटों पर 19.35 फीसदी मतदान हुए हैं

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज 613 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। आखिरी चरण के इस मतदान में वाराणसी और आजमगढ़ हॉट सीट माना जा रहा है। आजमगढ़ से ही अखिलेश यादव सांसद हैं और फिलहाल करहल से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। 

आजमगढ़ से ही एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी बीमार पत्नी और एक दिव्यांग महिला को ठेले पर खींचकर वोट डालने ले गया। बुजुर्ग ने बताया कि उसके पीठ में समस्या है लेकिन हम अपने वोट बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। बुजुर्ग ने कहा कि "मुझे पीठ की समस्या है और मेरी पत्नी की भी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए, इस गाड़ी का इस्तेमाल किया।

चुनाव को लेकर बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि हमें कोई उम्मीद नहीं है। क्या 500, 1000 रुपये (राज्य द्वारा दिए गए) हमें ठीक कर सकते हैं?" बुजुर्ग दंपत्ति ने वोट डालने के बाद कहा, ''हम अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहते, इसलिए ठेले पर आए।''

गौरतलब है कि आजमगढ़ जनपद में दो संसदीय क्षेत्र आते हैं- आजमगढ़ सदर और लालगंज सुरक्षित। दोनों को मिलाकर यहां विधानसभा की 10 सीटें हैं। आजमगढ़ सदर से ही अखिलेश यादव सांसद हैं। 

 11 बजे तक 19.35 फीसदी मतदान हुए हैं

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 11 बजे तक 19.35 फीसदी मतदान हुए हैं। गाजीपुर में 11 बजे तक 19.35 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं मऊ में 11 बजे तक 24.74 फीसदी वोटिंग हुई है। आजमगढ़ की बात करें तो यहां 11 बजे तक 20.12 फीसदी मतदान हुए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावआजमगढ़गाजीपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी