लाइव न्यूज़ :

यूपीः भागवत कथा के दौरान नशे में चालक ने पंडाल में घुसा दी कार, 8 माह के बच्चे की मौत, 14 लोग घायल, वीडियो आया सामने

By भाषा | Updated: February 26, 2023 16:07 IST

पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार उसी गांव के निवासी अरविंद की है जो लखनऊ रहता है और भागवत कथा के लिए आया था।

Open in App
ठळक मुद्देसंदना क्षेत्र के मुड़िया गांव में एक पंडाल में शनिवार रात भागवत कथा चल रही थी।तभी पंडाल के बाहर खड़ी एक कार को चालक ने गलती से चला दिया और कार ने पंडाल में बैठे लोगों को टक्‍कर मार दी।चार लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

सीतापुरःसीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के एक गांव में भागवत कथा सुन रहे श्रद्धालुओं के पंडाल में दुर्घटनावश एक कार के घुस जाने से उससे कुचलकर आकर आठ माह के बच्चे की मौत हो गयी जबकि 14 लोग घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एनपी सिंह ने कहा, ‘‘संदना क्षेत्र के मुड़िया गांव में एक पंडाल में शनिवार रात भागवत कथा चल रही थी, तभी पंडाल के बाहर खड़ी एक कार को चालक रजनीश ने गलती से चला दिया और कार ने पंडाल में बैठे लोगों को टक्‍कर मार दी जिससे आठ माह के एक बच्चे की मौत हो गयी और पुरुष एवं महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गये।’’

एएसपी ने कहा कि घायलों को सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां से चार लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार उसी गांव के निवासी अरविंद की है जो लखनऊ रहता है और भागवत कथा के लिए आया था। उसका चालक रजनीश कार में था और घटना के वक्त उसने नशे में होने की बात कही। रजनीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारसीतापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार