लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना हुए कोरोना संक्रमित, डॉक्टर की सलाह पर घर में हुए आइसोलेट

By सुमित राय | Updated: August 29, 2020 12:25 IST

उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित दो कैबिनेट मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान का निधन हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए है।सतीश महाने ने डॉक्टर्स की सलाह से खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है।

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और शनिवार को 76 हजार नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 34 लाख हो गई है। इस बीच कोरोना वायरस उत्तर प्रदेश के मंत्रियों को लगातार अपनी चपेट में ले रहा है। यूपी के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए है। मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले प्रदेश सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित दो कैबिनेट मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान का निधन हो चुका है।

औद्योगिक विकास मंत्री महाना ने ट्वीट कर जानकारी दी, ''कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।'' उन्होंने कहा, ''डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें।''

उत्तराखंड बीजेपी प्रमुख बंसीधर भगत को हुआ कोरोना

उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमुख बंसीधर भगत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपनी कोरोना जांच करवा लें।

बंसीधर भगत ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'मेरा कल कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया गया, जिसमें मेरी परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, वे कृपया परीक्षण करवा लें। आप सभी के आशीर्वाद से पुनः आपके बीच जल्द ही लौटूंगा।'(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र