लाइव न्यूज़ :

ओम प्रकाश राजभर ने दिया योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा, कहा- अकेले दम पर लड़ूंगा लोक सभा चुनाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 14, 2019 16:21 IST

यूपी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, मैं पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण विभाग को छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विभाग लौटा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देओमप्रकाश राजभर पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण मंत्री थे। ओमप्रकाश राजभर का आरोप- योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितों की अनदेखी की है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार से नाराज चल रहे मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ने अपना विभाग लौटा दिया है। वह पिछड़ा वर्ग व दिव्यांग कल्याण मंत्री थे। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, मैं पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण विभाग को छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विभाग लौटा दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री का ऐसा बयान आना खतरे का संकेत जैसा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने 13 राज्यों में अपने दम पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया।

ओमप्रकाश राजभर पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण मंत्री थे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर विभाग छोड़ने की सूचना दी है। पत्र में ओमप्रकाश राजभर ने लिखा है, ''प्रदेश की सरकार ने पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं की छात्रावृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति अपेक्षित रुप से न किए जाने एंव पिछड़ी जातियों के 27 प्रतिशत आरक्षण के कोटे का बंटवारा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट के अनुरूप न किए जाने से पिछड़ी जाति में के लोगों में रोष व्यापत है।''

पत्र में ओमप्रकाश राजभर ने लिखा, 'आगे यह भी अवगत कराना है कि पिछड़ा वर्ग आयोग की कमिटी में मेरे द्वारा सुझाए गए नामों में से एक भी नाम शामिल नहीं किया गया। मुझसे पिछडे वर्ग के लोगों को बहुत अपेक्षाएं हैं, लेकिन सरकार की पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितों की लगातार अनदेखी के कारण मैं उन्हें उनका हक नहीं दिला पा रहा हूं। पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव और अनदेखी को लेकर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रभार आपको सौंप रहा हूं।' 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप