लाइव न्यूज़ :

UP By Polls 2024: समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर अपने प्रत्यशी घोषित किए, करहल से तेज प्रताप यादव उम्मीदवार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 9, 2024 12:48 IST

उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर अपने प्रत्यशी घोषित कर दिए हैं। सपा ने मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देUP By Polls 2024: समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर अपने प्रत्यशी घोषित किएमैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया नसीम सोलंकी को सीसामऊ से, मुस्तफा सिद्दीकी को फूलपुर से उम्मीदवार बनाया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 6 सीटों पर अपने प्रत्यशी घोषित कर दिए हैं।  सपा ने मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। श्रीमती नसीम सोलंकी को सीसामऊ से, मुस्तफा सिद्दीकी को फूलपुर से, अजीत प्रसाद को मिल्कीपुर से, शोभावती वर्मा को कटेहरी से और डॉ ज्योति बिंद को मझंवा से प्रत्यशी बनाया गया है।

बता दें कि गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, कुंदरकी, करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर, सीसामऊ, मझवां और फूलपुर सीट पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से नौ सीटें विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई हैं. एक सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने के कारण रिक्त हुई है।

विधानसभा उपचुनाव योगी सरकार के लिए भी एक चुनौती हैं। बीजेपी सभी सीटने जीतने के दावे कर रही है। लोकसभा के नतीजों के बाद पार्टी पर दबाव भी है। यही कारण है कि इन सीटों को जीतने के लिए सूबे की सत्ता पर काबिज योगी सरकार ने अपनी 30 मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी है। 

सीएम योगी ने अपनी सरकार के जिन मंत्रियों की विधानसभा सीटों पर ड्यूटी लगाई है, उन्हें हर हाल में उपचुनाव में सीट जीतने का टारगेट दिया गया है। सीएम योगी का लक्ष्य सभी दसों सीटों जीतने का है। 

मैनपुरी की करहल सीट की जिम्मेदारी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को दी गई है। अम्बेडकरनगर सीट का दायित्व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अपना दल के आशीष पटेल को सौंपा गया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को फूलपुर सीट की गई है।

मीरापुर सीट का दायित्व रालोद कोटे से मंत्री अनिल कुमार को सौंपा गया है। उनके साथ राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर को भी लगाया गया है। गाजियाबाद सीट का दायित्व मंत्री सुनील शर्मा को, मझवा सीट का दायित्व मंत्री अनिल राजभर को फूलपुर सीट का दायित्व मंत्री राकेश सचान को सौंपा गया है।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?