लाइव न्यूज़ :

UP Board Toppers: 12वीं में रजनीश शुक्ला और आकाश वर्मा, 10 वीं में इलाहाबाद की अंजलि वर्मा ने किया टॉप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 29, 2018 13:24 IST

फतेहपुर के रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य ने संयुक्त रूप से 466 नंबर प्राप्त करके टॉप किया है। दोनों को 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने 96 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल में टॉप किया है।

Open in App

इलाहाबाद, 29 अप्रैलः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। फतेहपुर के रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य ने संयुक्त रूप से 466 नंबर प्राप्त करके टॉप किया है। रजनीश शुक्ला गोपालगंज के सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उन्हें 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने 96 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल में टॉप किया है। अंजलि वर्मा इलाहाबाद के बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर अनन्या राय हैं, जिन्होंने 92.20 अंक हासिल किए हैं। पूरे परीक्षा परिणामों की बात करें तो यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 72 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं वहीं 78 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारी है।

यह भी पढ़ेंः- UP Board 10th Result 2018: यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट घोषित, यहां देखें पूरा रिजल्ट

यह भी पढ़ेंः- UP Board 12th Result 2018: आ गए यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट, यहां देखें इंटरमीडिएट के पूरे रिजल्ट

यह भी पढ़ेंः- UP Board Result 2018 Live Updates: आ गए यूपी बोर्ड के रिजल्ट, 78.81% छात्राएं और 72.27% छात्र हुए पास

छात्र ऐसे करें रिजल्ट चेक

1- छात्र सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.inupmsp.edu.inupmspresults.up.nic.in को लॉगइन करें।

2- इसके बाद आपको रिजल्ट के दो लिंक आएंगे। पहला यूपी 10वीं/हाईस्कूल रिजल्ट 2018 (UP High School Results 2018) और यूपी बोर्ड 12वीं/इंटरमीडिएट रिजल्ट 2018 (UP Intermediate Results 2018)।

3-आपको यूपी बोर्ड 10वीं/हाईस्कूल रिजल्ट 2018 (UP Board Class 10th Result 2018/ UP Board High School Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें।  अगले पेज पर अपना रोल नंबर डालें और सब्‍मिट करें।

4- रोल नंबर सब्‍मिट करने के बाद आपका यूपी बोर्ड हाईस्कूल  रिजल्‍ट 2018 (UP 10th Result 2018/ UP High School Result 2018) आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5-रिजल्‍ट देखने के बाद भविष्‍य के लिए आप अपनी यूपी बोर्ड हाईस्कूल  रिजल्‍ट 2018 (Uttar Pradesh Board High School Result 2018) मार्कशीट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूपीरिजल्ट.निक.इनयूपी बोर्डइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज