लाइव न्यूज़ :

UP Board 12th Result 2018: इंटर के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र न लें इन 24 फर्जी विश्वविद्यालयों में एडमिशन

By धीरज पाल | Updated: April 28, 2018 17:59 IST

UP Board 12th Result 2018: यूपी बोर्ड इंटर के रिजल्ट की तरीख करीब आ चुकी है। रिजल्ट को लेकर छात्रों की धड़कने बढ़ गई होंगी। बता दें कि इस साल (2018) यूपी बोर्ड इंटरमीडिए का रिजल्ट 29 अप्रैल दोपहर 12:30 बजे के बाद जारी किया जाएगा। छात्रों को रिजल्ट आने के बाद अब अच्छे कॉलेजों में एडमिशन लेने की चिंताएं सताएंगी। जानिए किन विश्वविद्यालयों में एडमिशन न ले छात्र।

Open in App

इलाहाबाद, 28 अप्रैल: यूपी बोर्ड इंटर के रिजल्ट की तरीख करीब आ चुकी है। रिजल्ट को लेकर छात्रों की धड़कने बढ़ गई होंगी। यूपी बोर्ड इंटर के रिजल्ट जारी होने के बाद भी छात्रों के समस्याओं पर अंकुश नहीं लगेगा। क्योंकि उसके बाद उन्हें अच्छे कॉलेजों में एडमिशन लेने की चिंताएं सताएंगी। इंटर के बाद आगे की पढ़ाई को लेकर कई बार छात्र भटक जाते हैं और गलत मार्गदर्शन व सूचनाओं की वजह से छात्र ग्रेजुएशन व आगे की पढ़ाई के लिए गलत कॉलेजों में एडमिशन ले लेते हैं।ये खबर ऐसे छात्रों के लिए है जो आगे की पढ़ाई के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेंगे। बता दें कि इस साल (2018) यूपी बोर्ड इंटरमीडिए का रिजल्ट 29 अप्रैल दोपहर 12:30 बजे के बाद जारी किया जाएगा। 

हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( UGC ) ने 24 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है जिनमें आठ राष्ट्रीय राजधानी में हैं। आयोग द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया कि 'विद्यार्थियों एवं आम लोगों को सूचित किया जाता है कि फिलहाल देश के विभिन्न हिस्सों में 24 स्वयंभू और गैर पंजीकृत संस्थान यूजीसी अधिनियनम का उल्लंघन करके चल रहे हैं।'  

और पढ़े: UP Board 10th Result 2018: यूपी बोर्ड हाईस्कूल के छात्र न हो नर्वस, 29 अप्रैल को ही आएंगे रिजल्ट

ये हैं दिल्ली के फर्जी यूनिवर्सिटी

दिल्ली में फर्जी विश्वविद्यालय कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी , यूनाईटेड नेशंस यूनिवर्सिटी , वोकेशनल यूनिवर्सिटी , एडीआर - सेंट्रिक जूरिडिकल यूनिवर्सिटी , इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ सांइस एंड इंजीनियरिंग , विश्वकर्मा ओपेन यूनिवर्सिटी फोर सेल्फ इम्प्लॉयमेंट , आध्यात्मिक विश्वविद्यालय और वाराणसीय संस्कृत विश्वविद्यालय हैं। 

अन्य फर्जी विश्वविद्यालय पांडिचेरी , अलीगढ़ , बिहार , राउरकेला , ओड़िशा , कानपुर , प्रतापगढ़ , मथुरा , नागपुर , केरल , कर्नाटक , इलाहाबाद में हैं। 

छात्र ऐसे करें यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) रिजल्ट 2018 (UP Board Inter or Intermediate Result 2018) चेक 

1.सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर लॉगइन करें।2. इसके बाद आप यूपी 12वीं के रिजल्ट 2018 (Up 12th Result 2018) लिंक पर क्लिक करें।3. अगले पेज पर अपना रोल नंबर डालें और सब्‍मिट करें।4. रोल नंबर सब्‍मिट करने के बाद आपका यूपी बोर्ड रिजल्‍ट 2018 (UP Board Result 2018) / यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) रिजल्ट 2018 (UP Class 12th Result 2018)  आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।5.रिजल्‍ट देखने के बाद भविष्‍य के लिए आप अपनी यूपी बोर्ड हाईस्कूल  रिजल्‍ट 2018 मार्कशीट (UP 12th Marksheet) का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूपीरिजल्ट.निक.इनयूपी बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज