लाइव न्यूज़ :

यूपी में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चा हुई तेज, रेस में सबसे आगे हैं ये 4 चेहरे

By भाषा | Updated: June 10, 2019 15:33 IST

वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने संकेत दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, लक्ष्मण आचार्य और सांसद महेश शर्मा में से किसी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है ।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में भाजपा ने 80 लोकसभा सीटों में से 62 पर विजय हासिल की।लक्ष्मण आचार्य और सांसद महेश शर्मा में से किसी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अब सबकी निगाहें नये प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर टिकी हैं।

प्रदेश में भाजपा ने 80 लोकसभा सीटों में से 62 पर विजय हासिल की। पाण्डेय की अगुवाई में पार्टी ने एकजुट विपक्ष विशेषकर सपा बसपा गठबंधन का मजबूती से मुकाबला किया और उनकी हर रणनीति को विफल किया।

भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने दो सीटें जीतीं। कांग्रेस के हिस्से सिर्फ रायबरेली की ही सीट आयी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन कुछ वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने संकेत दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, लक्ष्मण आचार्य और सांसद महेश शर्मा में से किसी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

महेश शर्मा की दावेदारी इसलिए भी ज्यादा मजबूत लगती है क्योंकि इस बार उन्हें कोई मंत्रालय नहीं दिया गया है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में शर्मा ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का जिम्मा संभाला था। 

महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर से दोबारा सांसद चुने गए हैं। ब्राह्मण होना भी इनकी दावेदारी के पक्ष में जा सकता है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअमित शाहउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज