लाइव न्यूज़ :

UP BJP-SP Politics News: 10 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, भाजपा और सपा में नूरा कुश्ती, केशव और अखिलेश ने एक-दूसरे पर किया हमला, पढ़िए क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 17, 2024 16:42 IST

UP BJP-SP Politics News: कटेहरी (अंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) पर उपचुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। लखनऊ आवास पर सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी।भाजपा ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 33 सीटें जीतीं।

UP BJP-SP Politics News: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। भाजपा और सपा में नूरा कुश्ती तेज हो गई है। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक-दूसरे पर हमला किया। प्रदेश की दस विधानसभा सीटों, कटेहरी (अंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) पर उपचुनाव होने हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता 10 विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। हाल के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी की सीटों में भारी गिरावट के बाद राज्य में पहला चुनाव है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने लखनऊ आवास पर सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी।

2022 के विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने के बावजूद भाजपा ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 33 सीटें जीतीं। मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की 37 सीट पर कब्जा किया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान पर बुधवार को पलटवर करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा था, “भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, सूबे में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है।

तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वह अपने दल के अंदर कर रही है इसलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है।''

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यादव के बयान पर पलटवार करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “सपा बहादुर अखिलेश यादव जी,भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है,सपा का पीडीए धोखा है।” उन्होंने कहा, “प्रदेश में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी। फिर एकबार डबल इंजन सरकार।”

आगामी विधानसभा उपचुनावों में लोकसभा चुनाव से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे : अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी को ‘आगामी विधानसभा उपचुनावों में लोकसभा चुनावों से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।’ अखिलेश यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "आगामी उपचुनावों में हमें लोकसभा से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।" प्रदेश में 10 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।

हाल के लोकसभा चुनावों में सपा ने 37 सीटों पर जीत हासिल की, जो 2019 की तुलना में 32 सीट अधिक हैं। दूसरी ओर भाजपा सिर्फ 33 सीट पर सिमटकर रह गई, जो पिछले चुनाव से 29 सीट कम है। उप्र में कथित ‘भाजपा में अंदरूनी कलह’ की ओर इशारा करते हुए यादव ने कहा, “सत्ता की लड़ाई में जनता का नुक्सान हो रहा है।”

यादव ने जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर का भी समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। यादव ने कहा, “संविधान बचाने के हमारे हालिया आह्वान में, वह (विजय बहादुर) और उनके दोस्त पीडीए की लड़ाई को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर हमारी मदद कर रहे हैं।”

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल