लाइव न्यूज़ :

यूपी: भाजपा विधायक ने कहा, "योगी जी ईमानदारी की बात कर रहे हैं और पुलिस यहां लूट मचाएगी, मैं नहीं होने दूंगा", वीडियो हुआ वायरल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 4, 2023 13:39 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिठूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने पुलिसिया कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पुलिस ने लूट मचा रखी है लेकिन वो पुलिस को ऐसा नहीं करने देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर के बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सांगा ने फोन पर पुलिस अधिकारी को लगाई डांटभाजपा विधायक ने कहा कि पुलिस ने लूट मचा रखी है लेकिन वो पुलिस को ऐसा नहीं करने देंगेभाजपा विधायक के फोन पर की गई बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिठूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अपने क्षेत्र में पुलिसिया कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने योगी शासन का हवाला देते हुए कानपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन पर बेहद कड़े शब्दों में जमकर खरी-खोटी सुनाई। विधायक सांगा का फोन पर पुलिस अधिकारी से बात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल में वे पुलिस वालों पर नाराज हो रहे हैं और साथ ही एसीपी स्तर के अधिकारी से साढ़ थाना प्रभारी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दे रहे हैं। भाजपा विधायक अभिजीत सांगा ने एसीपी से थाना प्रभारी और दारोगा की शिकायत की और फोन पर कहा, "लूट मचा रखी है। देख लीजिए वरना जनता के साथ थाने में बैठेंगे। सरकार योगी जी की है तो हम लूट का लाइसेंस नहीं देंगे। पुलिस लूट मचाएगी तो ये हम होने नहीं देंगे।"

वायरल वीडियो में विधायक अभिजीत सिंह सांगा यह कह रहे हैं कि आपके यहां पर क्राइम बिल्कुल कंट्रोल में नहीं है। वीडियो में वो कथित तौर पर रह रहे हैं कि साढ़ थाने में कोई संजीव दारोगा है, जिसने हद कर रखी है। वो दरोगा 50000 रुपये लेकर दो सगे भाइयों पर आपस में लूट का मुकदमा लिखता है। अब आप ही बताइए क्या दो सगे भाई आपस में लूट कर सकते हैं।

उन्होंने फोन पर पुलिस अधिकारी से साफ-तौर पर कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी जी इमानदारी की बातें कर रहे हैं और यहां पर तो पुलिस लूट मचा रखी है। लेकिन ऐसा मैं कभी होने नहीं दूंगा। जिस तरीके की गंदगी थाने में फैल रही है, मैं इसे फैलने नहीं दूंगा। हम लोगों के बीच ईमानदारी की बात कर रहे हैं और पुलिसवालों ने डकैती डालने का काम कर दिया है। (लोकमत समाचार खबर में प्रकाशित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।)

टॅग्स :BJP MLAउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल