लाइव न्यूज़ :

BJP MLA ने पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ को बताया राम और हनुमान, ममता बनर्जी को कहा 'शूर्पणखा'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 12, 2018 13:09 IST

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लक्ष्मण और चाणक्य बताया। इससे पहले बलात्कार पर विवादित बयान देने की वजह से चर्चा में आए थे।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तुलना भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान से कर दी है। एमएलए सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार (11 मई) को मीडिया से कहा कि राम, लक्ष्मण और हनुमान की ये टीम भारत और राष्ट्रीय राजनीति में राम राज्य लाएगी। बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की राम से तुलना करने के साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना शूपर्णखा से किया। 

इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि बलात्कार के लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं जो अपने बच्चों को इधर-उधर घूमने देते हैं। सुरेंद्र सिंह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के नेता ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपनी जाति के वोटरों की चिंता है  तो वो अपने परिवार वालों को टिकट माँगना बंद करें। राजभर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री हैं। राजभर ने हाल ही में बीजेपी पर जातिवादी रुख रखने का आरोप लगाया था।

कर्नाटक चुनाव 2018 Live Updates: सुबह 11 बजे तक हुई 24 प्रतिशत वोटिंग, इन दिग्गजों ने किया मतदान

बीजेपी विधायक सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। एमएलए सिंह ने कहा कि भले ही राहुल गांधी खुद को प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त समझते हों लेकिन वो देश का नेतृत्व नहीं कर सकते। राहुल गांधी ने हाल ही में कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान संकेत दिया था कि अगर 2019 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वो प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। 

बुर्का उतारने पर रो पड़ी वोट देने गई मुस्लिम महिला, बीजेपी नेता ने मतदान से पहले किया 'गौपूजन'

इससे पहले भी बीजेपी नेता पीएम मोदी की राम से तुलना कर चुके हैं। वहीं बीजेपी नेताओं ने इससे पहले कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी की शूपर्णखा से तुलना कर दी थी। पीएम मोदी ने संसद में एक बहस के दौरान रेणुका चौधरी की हँसी पर कटाक्ष करते हुए कह दिया था कि ऐसी हँसी रामायण सीरियल के बाद उन्होंने अब सुनी। इस पर सोशल मीडिया पर बीजेपी और पीएम मोदी पर काफी निशाना साधा गया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज