लाइव न्यूज़ :

UP: BJP विधायक ने DM-SDO को पत्र लिखकर इंजीनियर पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- जल्द फोन नहीं उठाते, करते हैं असंसदीय भाषा का इस्तेमाल, ट्रांसफर की मांग

By आजाद खान | Updated: July 21, 2022 08:04 IST

आपको बता दें कि उन्नाव के सफीपुर से विधायक बंबा लाल दिवाकर ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इंजीनियर को अक्षम बताया और उनको ट्रांसफर करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के मंत्री के बाद अब भाजपा विधायक भी नाराज नजर आ रहे है। उन्होंने डीएम और सीडीओ को पत्र लिख कर इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए है।विधायक ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में उन्नाव के सफीपुर से विधायक बंबा लाल दिवाकर ने डीएम और सीडीओ को पत्र लिख कर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा है एक्जीक्यूटिव इंजीनियर उनकी बात नहीं सुनते है और न ही उनका फोन उठाते है। विधायक ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर द्वारा उन्हें नजरअन्दाज करने का आरोप लगाया है। ऐसे में उन्होंने डीएम और सीडीओ को पत्र लिख कर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

आपको बता दें कि इससे पहले यानी कल भाजपा खेमी से ही मंत्री दिनेश खटीक ने इस्तीफा दे दिया था। उनका भी यही आरोप था कि उनकी बात सुनी नहीं जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दलित होने के कारण उन्हें उतना सम्मान नहीं दिया जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

यूपी के मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा के बाद अब विधायक बंबा लाल दिवाकर का एक लेटर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने डीएम और सीडीओ को पत्र लिख कर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ शिकायत की है। 

उन्होंने कहा है कि एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रजनीश चंद्र अनुरागी उनका फोन नहीं उठाते है। वे जितना भी फोन कर लें एक्जीक्यूटिव इंजीनियर द्वारा उनका फोन रिसीव नहीं किया जाता है। 

यही नहीं अगर कभी फोन उठा भी लेते है तो वे फोन में ही विधायक के खिलाफ अनुचित और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते है। एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के इस बात से विधायक बहुत नाराजा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। 

एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को विधायक ने बताया अक्षम

विधायक ने डीएम और सीडीओ को पत्र लिख कर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को अक्षम बताया है और उन्हें यहां से ट्रांसफर करने की बात कही है। यही नहीं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी करने की मांग विधायक ने की है। 

भाजपा के दो और नेता चल रहे है नाराज

सूत्रों के मुताबिक, दिनेश खटीक के इस्तीफे के बाद भाजपा के दो और नेता भी पार्टी से नाराजा चल रहे है। इन में मंत्री बृजेश पाठक और जितिन प्रसाद का भी नाम सामने आ रहा है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि जितिन प्रसाद पार्टी से इतने नाराज है कि वह अपनी शिकायत को लेकर दिल्ली तक भी चले गए है। 

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों और PWD विभागों के तबादलों में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था, ऐसे में इस पर कार्रवाई भी की गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जितिन प्रसाद के ओएसडी को हटाया और इसके साथ उनके विभाग के कई अधिकारियों को भी बर्खास्त कर दिया था। यही नहीं इस मामले के खिलाफ जांच भी बैठा दी है। 

खबरों के अनुसार, जितिन प्रसाद ने इस कार्रवाई पर अपनी नाराजगी जताई है और उसके खिलाफ दिल्ली में आलाकमान से बात भी की है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथYogi AdityanathMLASDM
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी