लाइव न्यूज़ :

बरेली: बंदरों की टोली ने सोते हुए युवक को काटा कई बार, किया गांव में 8-10 लोगों को घायल, लोग लाठी-डंडा लेकर चलने पर हुए मजबूर

By आजाद खान | Updated: July 28, 2022 15:19 IST

आपको बता दें कि बरैली के गांव खिरका, खरगपुर, औंध, मढ़ौली, नारा फरीदापुर, मुगलपुर और कस्बा फतेहगंज बंदरों के आतंक से काफी परेशान है।

Open in App
ठळक मुद्देबरैली के कई इलाकों में बंदरों का दहशत है। यहां के लोग अपने साथ लाठी या डंडा रख रहे है। ऐसे में डीएम ने इन्हें पकड़ने के लिए वन्यजीव प्रमुख वार्डन से अनुमति भी मांगी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में बंदरों आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग अपने साथ लाठी लेकर चल रहे है। सोते समय बंदरों के हमले से घायल एक युवक ने बताया कि जब वह सो रहा था तो बंदरों ने उस पर हमला कर उसे कई बार काटा है। इस कारण वह घायल भी हो गया है। 

युवक ने बताया कि इलाके में बंदरों का ऐसा दहशत है कि लोग अपने साथ लाठी रख रहे है ताकि हमले के वक्त अपना बचाव कर पाए। युवक ने यह भी बताया कि उसके गांव में करीब 8 से 10 ऐसे केस है जहां लोग बंदरों के शिकार हुए हैं। 

वहीं इन सब के बीच डीएम ने इन बदंरों की पकड़ने के लिए संबंधित अधिकारियों से इजाजत मांगी है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बरैली के कई इलाकों में बंदरों का आतंक है। इन इलाकों में बंदर लोगों पर कभी भी हमला कर दे रहे है। ये अचानक खेत, घर में बैठे, सोते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मीरगंज क्षेत्र में एक हफ्ते में बंदरों ने एक की जान ले ली है, वहीं 68 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। 

इलाके में बंदरों का खौफ इतना बढ़ गया है कि लोग अब अपने साथ लाठी या डंडा लेकर चल रहे है। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे भी अपनी हाथों में डंडा लेकर घर से बाहर निकल रहे है। 

इन इलाकों में है भारी आतंक

बंदरों के आतकं से बरैली के ये इलाकें काफी प्रभावित हुए है। इन इलाकों में गांव खिरका, खरगपुर, औंध, मढ़ौली, नारा फरीदापुर, मुगलपुर और कस्बा फतेहगंज पश्चिमी ज्यादा प्रभावित हुए है। लोग यहां डर के साए में जी रहे है। रास्ता चलने वाले लोग, दुकान में बैठे दुकानदार और घरों में रहने वाले निवासी भी अब अपने साथ डंडा लेकर चल रहे है। 

डीएम ने एक्शन लेने की बात कही 

इस मामले में बोलते हुए डीएम शिवकांत द्विवेदी ने बताया कि पूरे इलाके में बंदरों का काफी दहशत है। खास तौर पर मीरगंज इलाके के निवासी इससे ज्यादा परेशान है। उन्होंने आगे बताया कि इन बंदरों को पकड़ने के लिए हमनें वन्यजीव प्रमुख वार्डन से अनुमति भी मांगी है। ऐसे में उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की बात कही है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतBareilly PoliceSchool EducationPoliceDistrict Magistrate
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो