लाइव न्यूज़ :

Banda: यमुना नदी में नाव पलटने से 4 लोगों की मौत, 13 का रेस्क्यू-17 अभी भी लापता, मौके पर SDRF- NDRF की टीमें तैनात

By आजाद खान | Updated: August 12, 2022 08:50 IST

बताया जा रहा है कि जलधारा में हवा का झोंका आने से नौका डगमगा गई जिस कारण वह पलट गई। इस नौका में करीब 30-35 लोग सवार थे। घटनास्थल पर अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबांदा के यमुना नदी में नाव पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में अब तक 13 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।वहीं अब भी 17 और लोगों के फंसे रहने की संभावना जताई जा रही है।

Banda Boat Accident: बांदा जिले के मरका क्षेत्र में एक नौका के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और अब भी 17 लापता है। इस घटना के बारे में बोलते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि घटना के समय नौका में करीब 30-35 लोग सवार थे। इस दौरान जब नौका यमुना घाट से फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही थी तभी यह घटना घटी है। 

फिलहाल घटनास्थल पर NDRF और SDRF की टीमें मौजूद है और लापता लोगों की तलाश कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख जताया है। 

13 का किया गया रेस्क्यू, 17 अब भी लापता

यह घटना बांदा जिले के मरका क्षेत्र से फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही एक नाव में घटी है। बताया जा रहा है कि जलधारा में हवा का झोंका आने से यह नाव डगमगा गया था जिस कारण यह घटना घटी है। 

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। इस घटना में चार लोगों की जान चली गई है। अभी तक 13 लोगों को नदी से निकाला जा चुका है और अब भी 17 लोगों के फंसे होने की संभावना बनी हुई है। 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

बांदा में एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम व एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम रेस्क्यू ऑपरेशन को अन्जाम दे रही है। यही नहीं पीएसी की फ्लड प्लाटून मौके पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि हादसे के बाद पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा और लापता लोगों की तलाश अभी भी की जा रही है। 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशPoliceएनडीआरएफSDRFPAC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'