लाइव न्यूज़ :

बलिया के एक प्राथमिक विद्यालय में 9 छात्र और एक शिक्षक हुए चिकनपॉक्स से संक्रमित

By भाषा | Updated: February 12, 2023 13:21 IST

इस पर बोलते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरही के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा ने रविवार को बताया कि सोहांव विकासखंड के गोविंदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के नौ बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए हैं। यही नहीं एक शिक्षक के भी संक्रमित होने की बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देबलिया जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में छात्र और शिक्षक चिकनपॉक्स से संक्रमित पाए गए है। ऐसे में प्रशासन द्वारा इसके उपचार व रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए गए है। पहले जब बच्चों का चेहरा लाल था तो यह सोच कर नजरअंदाज कर दिया गया था कि छात्रों को मच्छर काट दिया है।

लखनऊ: यूपी के बलिया जिले के गोविंदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के नौ छात्रों और एक अध्यापक के चिकनपॉक्स रोग की चपेट में आने का मामला सामने आया है। सीएचसी के एक चिकित्सक ने रविवार को यह जानकारी दी है। मामले में बोलते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरही के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा ने रविवार को बताया कि सोहांव विकासखंड के गोविंदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के नौ बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए हैं। 

प्राथमिक विद्यालय के कुछ बच्चों के चेहरे थे लाल- सूत्र

खंड शिक्षा अधिकारी लालजी ने विद्यालय के सहायक अध्यापक विवेक कुमार के भी इस रोग से संक्रमित होने की पुष्टि की है। विद्यालय के सूत्रों के अनुसार दो फरवरी को गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय आए कुछ बच्चों के चेहरे पर लाल दाने दिखाई दिए थे। 

खबर मिलने के बाद उपचार व रोकथाम के लिए उठाए गए है जरूरी कदम

शिक्षकों ने समझा कि मच्छर के काटने से ऐसा हुआ है, लिहाजा उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया था। शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय की तरफ से बच्चों के चिकनपॉक्स से संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा वितरण करने के साथ ही उपचार व रोकथाम के अन्य प्रयास शुरू कर दिये हैं।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशchildSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज