लाइव न्यूज़ :

Video: न दाल है और न ही कोई सब्जी, आयोध्या में मिड-डे-मील के नाम पर बच्चों को केवल खिलाया जा रहा है नमक चावल

By आजाद खान | Updated: September 29, 2022 11:03 IST

वायरल इस वीडियो में वीडियो बनाने वाले को यह कहते हुए सुना गया है कि “इस मामले में शिक्षक और ग्राम प्रधान ने जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है। फिर कौन जिम्मेदार है?”

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के अयोध्या का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में मिड-डे-मील के नाम पर स्कूल के बच्चों को केवल नमक चावल खिलाया जा रहा है। घटना के सामने आने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील के नाम पर चावल और नमक परोसने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें बच्चों को नमक के साथ उबला हुआ चावल खाते हुए देखा गया है। 

घटना के सामने आने के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई हुई है और उसे निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ इसके जांच के आदेश भी दे दिए गए है। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ बच्चे जमीन पर बैठकर नमक चावल खा रहे है। गौर करने वाली बात यह है कि मिड-डे-मील में दी जाने वाली सभी भोजन तो स्कूल के दीवारों पर लिखे हुए है, लेकिन बच्चों को मिड-डे-मील के नाम पर नमक भात खिलाया जा रहा है। 

वीडियो में देखा जा रहा है कि बच्चों के प्लेट में केवल चावल नजर आ रहा है और बच्चे उसे खा रहे है। यही नहीं वीडियो रिकॉर्ड होते समय बच्चों के घर वालों को भी देखा गया है। 

जिलाधिकारी ने प्रिंसिपल को किया निलंबित

मामले में बोलते हुए जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा, ”मैंने आदेश दिया है कि योजना के अनुसार भोजन कराया जाना है। इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मैंने संबंधित अधिकारी को जांच करने का आदेश दिया है। हमने वीडियो में जो देखा उसके आधार पर प्रिंसिपल को निलंबित करने का आदेश दिया है।” 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोअयोध्यामिड डे मीलSchool Educationchild
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?