लाइव न्यूज़ :

UP Assembly Elections 2022: भाजपा सरकार में पिछड़ों और दलितों को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिला, मायावती ने कहा- सपा राज में सरेआम लूट खसोट रहा

By भाषा | Updated: February 22, 2022 16:15 IST

UP Assembly Elections 2022: मायावती ने कहा कि प्रदेश के गरीबों, मजदूरों के साथ ही दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को बसपा की योजनाओं का सही से पूरा लाभ नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा के झंडे लेकर पहुंचे थे जिसमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं।विधानसभा सीटों के बसपा प्रत्याशी भी इस जनसभा में मौजूद थे। सरेआम लूट खसोट करने और दंगे फसाद करने वालों का ही राज रहा है।

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने जनसभा में कहा कि प्रदेश में मौजूदा भाजपा की सरकार में पिछड़ों और दलितों को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिला है।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि प्रदेश के गरीबों, मजदूरों के साथ ही दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को बसपा की योजनाओं का सही से पूरा लाभ नहीं दिया। इस जनसभा में प्रयागराज के अलावा कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर जिलों से लोग भारी संख्या में बसपा के झंडे लेकर पहुंचे थे जिसमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं।

चारों जिलों की विधानसभा सीटों के बसपा प्रत्याशी भी इस जनसभा में मौजूद थे। बसपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की सरकार में गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, अराजक तत्वों और सरेआम लूट खसोट करने और दंगे फसाद करने वालों का ही राज रहा है।

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में दलित छात्रों के विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना खत्म कर दी गई। साथ ही सपा की सरकार ने दलित छात्रों की छात्रवृत्ति रोकने का भी काम किया। इसी सपा सरकार ने सरकारी भूमि आबंटन में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को मिलने वाली प्राथमिकता खत्म कर दी।

मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के आजाद होने के बाद केंद्र और ज्यादातर प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार रही है। उन्होंने कहा कि अपनी गलत नीतियों के कारण यह पार्टी अन्य प्रदेशों के साथ ही उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब सत्ता पर काबिज होती है और उसके अच्छे दिन होते हैं तो उसे दलितों के विकास का काम याद नहीं आता है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी ने यह किया होता तो हमें बसपा के गठन की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बाद सपा और भाजपा की सरकार में प्रदेश की जनता ज्यादातर मामलों में दुखी रही है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीBJPकांग्रेसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी