लाइव न्यूज़ :

UP Assembly Elections 2022: मायावती ने कहा-वर्ष 2007 की तरह सुशासन के 'अच्छे दिन' वापस लाने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2022 21:15 IST

UP Assembly Elections 2022: जालौन जिले के उरई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा

Open in App
ठळक मुद्देतीसरे चरण के दौरान 20 फरवरी को जालौन जिले की सीटों पर मतदान होना है।कांग्रेस को ''घोर जातिवादी'' जबकि भाजपा को ''पूंजीपति समर्थक'' करार दिया।सपा ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराधियों को खुली छूट दी।

UP Assembly Elections 2022: पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को कहा कि उनकी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) राज्य में वर्ष 2007 की तरह सुशासन के 'अच्छे दिन' वापस लाने के लिए पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

जालौन जिले के उरई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख ने भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और इन दलों के राज्य में शासन के दौरान रही ‘कमियों’ का उल्लेख किया। तीसरे चरण के दौरान 20 फरवरी को जालौन जिले की सीटों पर मतदान होना है।

मायावती ने कांग्रेस को ''घोर जातिवादी'' जबकि भाजपा को ''पूंजीपति समर्थक'' करार दिया और आरोप लगाया कि सपा ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराधियों को खुली छूट दी। मायावती ने कहा, ''हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत और तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही ताकि राज्य में बसपा शासनकाल के दौरान रहे अच्छे दिन वापस लौट सकें।''

गौरतलब है कि 'अच्छे दिन' का नारा आमतौर पर भाजपा से जुड़ा है, जिसने 2014 के आम चुनावों में प्रचार के दौरान इसका भरपूर उपयोग किया था। बसपा प्रमुख ने कहा कि पूर्व की तरह इस बार भी उनकी पार्टी ने क्षेत्र में आबादी के प्रतिनिधित्व के आधार पर उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

उन्होंने कहा, ''आप सभी को समझना होगा कि कांग्रेस, भाजपा, सपा या अन्य प्रतिद्वंद्वी दलों के बजाय क्यों आप सभी का बसपा को वोट देना जरूरी है, जिसने आपके कल्याण के लिए कार्य किया। आजादी के बाद से, कांग्रेस की केंद्र और राज्य में लंबे समय तक सरकार रही लेकिन उसे गलत नीतियों और कार्यशैली के चलते सत्ता से उखाड़ फेंका गया।''

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में सपा के शासनकाल के दौरान आपराधिक तत्वों, गुंडों और माफिया को खुली छूट थी। मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा भी जातिवादी होने के साथ ही पूंजीपतियों की समर्थक रही और उसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ''संकीर्ण विचारधारा'' को लागू करने का काम किया।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमायावतीबीएसपीBJPसमाजवादी पार्टीकांग्रेसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो