लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजा भैया की पार्टी, योगी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेंगे

By विशाल कुमार | Updated: October 27, 2021 14:21 IST

उत्तर प्रदेश के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि अभी किसी भी दल से गठबंधन को लेकर बातचीत नहीं हुई है लेकिन कोई पार्टी अगर हाथ बढ़ाती है तो समान विचारधारा और सोच वाले दल के साथ गठबंधन को तैयार हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.राजा भैया ने कहा कि अभी किसी भी दल से गठबंधन को लेकर बातचीत नहीं हुई है.समान विचारधारा और सोच वाले दल के साथ गठबंधन को तैयार हैं.

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के निर्दलीय विधायक और चर्चित राजपूत चेहरों में से एक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी जनसत्ता दल से 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है.

हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ते हैं तो उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं खड़ा करेंगे बल्कि उनका समर्थन करेंगे.

उन्होंने कहा कि अभी किसी भी दल से गठबंधन को लेकर बातचीत नहीं हुई है लेकिन कोई पार्टी अगर हाथ बढ़ाती है तो समान विचारधारा और सोच वाले दल के साथ गठबंधन को तैयार हैं.

राजा भैया ने मंगलवार को अपनी तीसरी जनसेवा संकल्प यात्रा की शुरुआत अयोध्या से की थी. समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा, मैनपुरी और आगरा होते हुए मथुरा तक जाने वाली है.

इस दौरान राजा भैया ने सूरसूदन में कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित किया और कहा कि चुनाव में पूरी ताकत दिखाने के लिए वे तैयार रहें.

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर भी लोगों की इच्छा है कि हमारी पार्टी वहां भी उम्मीदवार उतारेगी जो अच्छी बात है.

महंगाई और किसानों के मुद्दे के साथ चुनाव में उतरने की बात करते हुए उन्होंने सिंघू बॉर्डर की घटना का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि हाथ काटने वाले लोग किसान नहीं हो सकते हैं.

उन्होंने माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ की और कहा कि वह खुद खाद्य एवं रसद मंत्री रह चुके हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समाप्त नहीं होगा.

बता दें कि, प्रतापगढ़ के कुंडा से 1993 से लगातार आठवीं बार विधायक बनने वाले राजा भैया का क्षेत्र में सियासी दबदबा माना जाता है और वह सपा और भाजपा की सरकारों में मंत्री रह चुके हैं.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशराजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह)योगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई