लाइव न्यूज़ :

UP Assembly Bypolls: करहल में रोचक मुकाबला, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश को टिकट?, तेज प्रताप यादव के खिलाफ ताल ठोकेंगे संध्या यादव के पति!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 24, 2024 12:31 IST

UP Assembly Bypolls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाल उपचुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देकरहल से सपा पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के खिलाफ अनुजेश यादव को उतारा है। 2021 में अपनी पत्नी संध्या के साथ भाजपा में शामिल हो गए।तेज प्रताप मैनपुरी से पूर्व सांसद भी रह चुके हैं।

UP Assembly Bypolls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यूपी उपचुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। अनुजेश यादव को करहल से उतारा गया है। करहल में 'यादव परिवार' के वंशज तेज प्रताप सिंह यादव के खिलाफ खड़ा किया गया है। तेज प्रताप सिंह यादव समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के रिश्तेदार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। तेज प्रताप मैनपुरी से पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। अनुजेश भी यूपी के 'यादव परिवार' के सदस्य हैं और अखिलेश यादव के जीजा हैं। वह 2021 में अपनी पत्नी संध्या के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

संध्या अखिलेश यादव की चचेरी बहन और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव की जुड़वां बहन हैं। दूसरी ओर तेज प्रताप के दादा रतन सिंह यादव, अखिलेश के पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई थे। करहल विधानसभा सीट अखिलेश यादव द्वारा तब खाली की गई थी, जब वह कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। अनुजेश यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जीजा हैं।

करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश ने इस्तीफा दिया था। मुलायम परिवार के बीच मुकाबला रोचक हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने इस सीट पर लालू यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को उतारा है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव की बेटी संध्या यादव की शादी अनुजेश यादव से हुई हैं।

आपको बता दें कि संध्या यादव सपा के आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव की सगी बहन हैं। संध्या अपने पति के साथ भाजपा में शामिल हुई थीं। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, फूलपुर से दीपक पटेल, कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, खैर से सुरेंद्र दिलेर, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिश्मिता मौर्या को टिकट दिया है।

राज्य की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। पार्टी ने मीरापुर (मुजफ्फरनगर) और सीसामऊ (कानपुर शहर) से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। लोकसभा चुनावों में इन नौ सीटों के विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद ये सीटें रिक्त हुईं जबकि सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी के अयोग्य घोषित होने से रिक्त हुई। सोलंकी को एक आपराधिक मामले में दोषी करार दिया गया है।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीBJPलालू प्रसाद यादवमुलायम सिंह यादवअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल