लाइव न्यूज़ :

UP Assembly Bypolls 2024: 9 सीट पर चुनाव, भाजपा ने 7 प्रत्याशी की घोषणा की, देखें किसे कहां से टिकट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 24, 2024 12:10 IST

UP Assembly Bypolls 2024: निर्वाचन आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा सीट करहल, कुंदरकी, कटेहरी, सीसामऊ, खैर, गाजियाबाद सदर, मीरापुर, मझवा और फूलपुर के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे UP Assembly Bypolls: 23 नवंबर का मतों की गिनती होगी। UP Assembly Bypolls: भाजपा ने सिर्फ खैर, गाजियाबाद सदर और फूलपुर सीट जीती थीं। UP Assembly Bypolls: राष्‍ट्रीय लोकदल भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है।

UP Assembly Bypolls 2024: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी तक दी। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर आगामी 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। भाजपा ने 7 प्रत्याशी की घोषणा की। कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिश्मिता मौर्या को टिकट दिया गया है। राजस्थान के लिए एक सीट की घोषणा की। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाल उपचुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने करहल से समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के खिलाफ अनुजेश यादव को उतारा है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, फूलपुर से दीपक पटेल, कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, खैर से सुरेंद्र दिलेर, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिश्मिता मौर्या को टिकट दिया है। राज्य की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

पार्टी ने मीरापुर (मुजफ्फरनगर) और सीसामऊ (कानपुर शहर) से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। लोकसभा चुनावों में इन नौ सीटों के विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद ये सीटें रिक्त हुईं जबकि सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी के अयोग्य घोषित होने से रिक्त हुई। सोलंकी को एक आपराधिक मामले में दोषी करार दिया गया है।

उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें कटेहरी (आंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान की चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को कारीलाल ननोमा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसके साथ ही पार्टी ने उपचुनाव वाली सभी सात विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।

भाजपा ने 19 अक्टूबर को पिछली सूची में दौसा से जगमोहन मीणा, झुंझुनू से राजेंद्र भांभू, रामगढ़ से सुखवंत सिंह, देवली-उजियारा से राजेंद्र गुर्जर, खींवसर से रेवंत राम डांगा और सलूंबर से शांता देवी मीणा को मैदान में उतारा था। उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउपचुनावBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार