लाइव न्यूज़ :

आंधी-तूफान से उप्र, राजस्थान में 100 लोगों की मौत, अगले 48 घंटे मंडराता रहेगा खतरा

By भाषा | Updated: May 3, 2018 18:58 IST

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचार तंत्र से आगामी 48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से धूल भरी आंधी आने का पूर्वानुमान है। 

Open in App

लखनऊ / जयपुर, 3 मई: उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में देर रात आये आंधी-तूफान के कारण हुए हादसों में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गयी तथा 47 अन्य घायल हो गये।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचार तंत्र से आगामी 48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से धूल भरी आंधी आने का पूर्वानुमान है। 

उत्तरप्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के कारण जनहानि पर दुख प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को राज्यों के साथ समन्वय बनाने और प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान किया जाना सुनिश्चित करने को कहा है।

जयपुर के भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राजस्थान में आगामी 48 घंटों के दौरान उच्च क्षमता की तेज हवाओं के चलने से धूल भरा अंधड़ आने की आशंका है। इससे उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र विशेषकर करौली, धौलपुर जिले प्रभावित हो सकते हैं। 

जबर्दस्त आंधी-तूफान की वजह से अनेक मकान ध्वस्त हो गये, पेड़ गिर गये और बिजली के खम्बे उखड़ गये। उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के कारण हुए हादसों में 64 लोगों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में 33 लोगों की मौत के साथ कुल 97 लोगों की मौत हो चुकी है । राज्य में करीब 100 लोग घायल हो गए। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जनहानि आगरा जिले में हुई जहां 36 लोगों की मौत हो गयी तथा 35 अन्य जख्मी हो गये। 

आगरा के अलावा, उत्तरप्रदेश में बिजनौर, बरेली, सहारनपुर, पीलीभीत, फिरोजाबाद, चित्रकूट, मुजफ्फरनगर, रायबरेली और उन्नाव भी प्रभावित हुआ। राजस्थान में सबसे ज्यादा धौलपुर जिला प्रभावित हुआ जहां 17 लोगों की मौत हो गयी। धौलपुर में जिन दो लोगों की मौत हुयी उसमें दो लोग उत्तरप्रदेश के आगरा के थे। 

यह भी पढ़ेंः बिहारः मुजफ्फरपुर से दिल्ली आ रही बस में पलटने के बाद लगी आग, 27 की मौत

आपदा प्रबंधन और राहत सचिव हेमंत कुमार गेरा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कुछ लोगों का उपचार चल रहा है जबकि कुछ को छुट्टी दे दी गयी है। गंभीर रूप से घायल एक मरीज को धौलपुर से जयपुर भेजा गया है । 

उन्होंने बताया कि आंधी आपदा की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है, हालांकि राहत दलों को सड़कों से मलबा हटाने, बिजली की सप्लाई को चालू करने सहित अन्य राहत कार्यो में लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि आंधी प्रभावित जिला प्रशासन को आकस्मिक निधि कोष से राशि जारी की गई है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये का मुआवजा, 60 प्रतिशत तक घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रूपये का मुआवजा, 40 से 50 प्रतिशत तक घायल हुए लोगों को 60-60 हजार रूपये का मुआवजा दिया जायेगा।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्राकृतिक आपदा पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाए। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को आंधी-तूफान और बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों के अधिकारी नुकसान का आकलन करते हुए प्रभावितों को बिना देर किये मुआवजा प्रदान करें। राहत कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब