लाइव न्यूज़ :

UP: सपा की 'देश बचाओ, देश बनाओ' रैली में 20 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे अखिलेश यादव

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 29, 2023 17:45 IST

सपा की यह साइकिल रैली राज्य में पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) को एकजुट करने तथा जातीय जनगणना कराने के मुद्दे को लेकर निकाली जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देसाइकिल रैली में अब 30 अक्टूबर को पार्टी मुखिया अखिलेश यादव भी शिरकत करेंगेअखिलेश यादव सूबे के हर जिले में साइकिल चलकर इन मुद्दों पर जनता को पार्टी के साथ जोड़ने में जुटेंगेयह साइकिल रैली 21 नवंबर को सैफई में खत्म होगी

अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में हर जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा चलाई जा रही 'देश बचाओ, देश बनाओ' साइकिल रैली में अब 30 अक्टूबर को पार्टी मुखिया अखिलेश यादव भी शिरकत करेंगे। अपने इस फैसले के तहत अखिलेश यादव लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल चलाते हुए पहुंचेंगे। सपा की यह साइकिल रैली राज्य में पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) को एकजुट करने तथा जातीय जनगणना कराने के मुद्दे को लेकर निकाली जा रही है। 

कहा जा रहा है कि सोमवार को अखिलेश यादव के इस साइकिल रैली में शामिल होने से सूबे की राजनीति में इन मुद्दों को हवा मिलेगी। इसके बाद अखिलेश यादव सूबे के हर जिले में साइकिल चलकर इन मुद्दों पर जनता को पार्टी के साथ जोड़ने में जुटेंगे, ठीक उसी तरह से जैसे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पैदल चलते हुए भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों को कांग्रेस ने जोड़ने का प्रयास किया था। 

सपा नेता सुनील यादव साजन के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में यूपी सहित देश बाहर में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के हक हूकू छीने जा रहे हैं. जनता के बीच खड़े होकर भाजपा सरकारों द्वारा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की जा रही अनदेखी को उजागर करने के लिए ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीते नौ अगस्त में देश बचाओ, देश बनाओ साइकिल रैली की शुरूआत की थी।

इस साइकिल रैली के जरिए हर जिले में पीडीए फार्मूले की सियासत को तेज करते हुए जातीय जनगणना के मुद्दे को उठाया जाना तय हुआ था। सुनील यादव कहते हें कि इन दोनों मुद्दों को लेकर पार्टी अब तक 80 दिनों में 5000 किमी की यात्रा कर चुकी है। करीब सवा सौ विधानसभा क्षेत्रों से गुजर चुकी पार्टी की यह साइकिल रैली 21 नवंबर को सैफई में खत्म होगी। तब तक पार्टी की साइकिल रैली 25 लोकसभा क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा लेगी। इसके बाद पार्टी की इस साइकिल रैली का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें पश्चिमी यूपी पर फोकस किया जाएगा। 

20 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे अखिलेश 

ऐसा नहीं है कि सपा पहली बार इस तरह की साइकिल रैली निकाल रही है। सपा के लिए साइकिल हर तरह की समस्या को उठाने का प्रमुख हथियार रहा है. सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बहुत ही सोच विचार कर आम जनता की सवारी रही साइकिल को पार्टी का चुनाव चिन्ह बनाने का फैसला किया था, यहीं नहीं उन्होने सूबे के हर जिले में साइकिल चलते हुए जनता को पार्टी से जोड़ने का कार्य भी किया था।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह के सहयोगी रहे पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के अनुसार, सपा का देश बचाओ व देश बनाओ आंदोलन वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव, वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी चल चुका है। 

अब फिर इसके जरिए सपा अपनी जनता के बीच जमीन को मजबूत करने में लगी है, जिसके चलते ही नौ अगस्त से पार्टी की साइकिल रैली निकली जा रही है, जिसका नेतृत्व गाजीपुर के युवा सपा नेता अभिषेक यादव कर रहे हैं और 30 अक्टूबर को पार्टी मुखिया अखिलेश यादव इस साइकिल रैली में शामिल होकर 20 किलोमीटर तक साइकिल चलाएंगे।

अखिलेश यादव लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास साइकिल रैली में शामिल होकर अमूल प्लांट, सीजी सिटी, प्लासियो मॉल, इकाना स्टेडियम होकर बंधे से चढ़ते हुए सीधे जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल चलाएंगे. इस दौरान अखिलेश यादव अपने शासनकाल में बनाए गए प्रोजेक्टों से गुजरते हुए अपना राजनीतिक संदेश देंगे। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी