लाइव न्यूज़ :

यूपी: लोकसभा से इस्तीफे बाद बोले अखिलेश- करहल का प्रतिनिधित्व करूँगा, जनता ने जन-आंदोलन का जनादेश दिया

By विशाल कुमार | Updated: March 23, 2022 14:02 IST

अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष से उनके कक्ष में मुलाकात कर निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा था। वह आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सपा के लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज इस्तीफे स्वीकार कर लिए।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव और आजम खान ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।अखिलेश यादव ने कहा कि मैं करहल का प्रतिनिधित्व करूँगा व आज़मगढ़ के लिए भी हमेशा वचनबद्ध रहूँगा।उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोज़गारी और सामाजिक अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष के लिए ये त्याग ज़रूरी है।

लखनऊ: लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों ने हमें नैतिक जीत दिलाकर ‘जन-आंदोलन का जनादेश’ दिया है। इसका मान रखने के लिए मैं करहल का प्रतिनिधित्व करूँगा।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विधानसभा में उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों ने हमें नैतिक जीत दिलाकर ‘जन-आंदोलन का जनादेश’ दिया है। इसका मान रखने के लिए मैं करहल का प्रतिनिधित्व करूँगा व आज़मगढ़ की तरक़्क़ी के लिए भी हमेशा वचनबद्ध रहूँगा। महंगाई, बेरोज़गारी और सामाजिक अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष के लिए ये त्याग ज़रूरी है।

बता दें कि, अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष से उनके कक्ष में मुलाकात कर निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा था। वह आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सपा के लोकसभा सदस्य थे। 

यादव ने उत्तर प्रदेश में करहल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहने का निर्णय किया है जहां से वह हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयी हुए हैं। 

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भी मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। वह रामपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। 

आजम खान ने हालिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। लोकसभा की सदस्यता से खान के इस्तीफा देने से स्पष्ट है कि वह अब विधानसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के सदन की सदस्यता से इस्तीफे स्वीकार कर लिए। बिरला ने बुधवार को लोकसभा में दोनों नेताओं के इस्तीफे स्वीकार किए जाने की जानकारी दी।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशआज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप