लाइव न्यूज़ :

यूपी: भयंकर लू से बलिया जिला अस्पताल में 3 दिनों में 54 मौतें, 400 से अधिक अस्पताल में भर्ती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 18, 2023 14:28 IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अस्पताल में पिछले 3 दिनों में अत्यधिक गर्मी के कारण लगभग 54 मौतें और 400 से अधिक अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में लू से हाहाकार, बलिया जिले में तीन दिनों में 54 लोगों की मौत हुई उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तापमान 40 डिग्री के उत्तर में दर्ज किया गया हैगर्मी के कारण मृत्यु दर में अचानक वृद्धि और बुखार, सांस की समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अस्पताल में पिछले 3 दिनों में अत्यधिक गर्मी के कारण लगभग 54 मौतें और 400 से अधिक अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि इतनी मौतों के कई संभावित कारणों के बारे में बात करते हुए डॉक्टरों ने कहा कि अत्यधिक गर्मी भी मौत में बड़ी भूमिका निभा सकती है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। तेज़ गर्मी की लहर के कारण उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों में तापमान 40 डिग्री के उत्तर में दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार गर्मी के कारण मृत्यु दर में अचानक वृद्धि और बुखार, सांस की समस्याओं और अन्य समस्याओं के साथ मरीजों के भर्ती होने की तादात लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल बलिया के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक एसके यादव के अनुसार 15 जून को 23 लोगों और अगले दिन 20 और कल 11 मरीजों की मौत हुई।

इस संबंध में आजमगढ़ सर्किल के अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ बीपी तिवारी के अनुसार मौके की नजाकत को देखते हुए लखनऊ से एक टीम आ रही है, ताकि वह यह पता लगा सके कि मौतें लू से हो रही हैं या फिर किसी अन्य बीमारी से। उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड और गर्मी के कारण मधुमेह, ह्रदय रोग और रक्तचाप के रोगियों को ज्यादा खतरा होता है। डॉ तिवारी ने कहा कि इतनी ज्यादा संख्या में हो रही मौतों में पारा बढ़ने का भी बहुत बड़ा रोल है।

खबरों के अनुसार बलिया के जिला अस्पताल में मरीजों की इतनी ज्यादा भीड़ है कि कई नर्स अपने कंधों पर मरीजों को उठाकर आपातकालीन विभाग तक ले जा रही हैं। आलम इतना खराब है कि मरीजों को स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, इस मसले पर अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ बीपी तिवारी ने कहा कि स्ट्रेचर पर्याप्त मात्रा में है लेकिन अगर दस लोग एक साथ पहुंच जाएं तो स्थिति किसी भी अस्पताल के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबलिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप