लाइव न्यूज़ :

UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 4660 नये मामले आये सामने, जानें राज्य के कितने लोग अस्पताल में भर्ती हैं

By भाषा | Updated: August 8, 2020 21:18 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 15,678 लोग गृह पृथक-वास में हैं और 1352 लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1.02 लाख नमूनों की जांच की गई है। अब तक कोरोना संक्रमण के 29 लाख से अधिक सैम्पल की जांच की जा चुकी है।कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 663 नये मामले लखनऊ से आये।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 4,660 नये मामले सामने आये जबकि बीते 24 घंटे में इस संक्रमण से 47 और मौतों के साथ ही मृतकों का आंकडा 2000 को पार कर गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 1,18,038 मामले हैं।

बीते 24 घंटे में 47 और मौतों के साथ मृतकों का आंकडा बढकर 2028 हो गया। अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 46,177 है जबकि 69, 833 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 4660 नये मामले सामने आये हालांकि सरकारी बयान में 4800 नये मामले आने बात कही गयी है। बयान में कहा गया कि बीते 24 घंटे में हुई 47 मौतों में सबसे अधिक पांच मौतें कानपुर नगर से सूचित हुईं।

बरेली में चार, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ में तीन-तीन, झांसी, मेरठ, बलिया, देवरिया, शाहजहांपुर और संत कबीर नगर में दो-दो मौतें इस संक्रमण के चलते हुईं। बयान के अनुसार सबसे अधिक 663 नये मामले लखनऊ से आये।

प्रयागराज से कोरोना संक्रमण के 256, कानपुर नगर से 153, गोरखपुर से 226 और वाराणसी से 221 नये मामले सूचित हुए। अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को 1 . 02 लाख नमूनों की जांच की गई है। अब तक 29 लाख से अधिक सैम्पल की जांच की जा चुकी है।

कुल 15,678 लोग गृह पृथक-वास में हैं और 1352 लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 178 लोग सेमी पेड सुविधाओं के तहत उपचार करा रहे हैं। इससे पूर्व प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने जनता से अपील की कि वह सामाजिक एवं शारीरिक दूरी का भलीभांति पालन करे और घर से बाहर निकलते समय मॉस्क का अवश्य उपयोग करे।

उन्होंने कहा कि सरकार संक्रमण को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के पूरे उपाय कर रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए