लाइव न्यूज़ :

यूपीः कुशीनगर हादसे की तस्वीरें आईं सामने, कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की हो गई मौत

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2022 11:17 IST

नौरंगिया टोला गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे महिलाएं और लड़कियां कुएं के ऊपर लगे लोहे के जाल पर बैठकर विवाह संबंधी एक रस्म कर रही थीं। इसी दौरान जाल टूट गया और उस पर बैठे सभी लोग कुएं में जा गिरे। इस हादसे में 13 महिलाओं और बच्चों की मौत हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और इसे हृदयविदारक बतायामहिलाएं कुएं के ऊपर लगे लोहे के जाल पर बैठकर विवाह संबंधी एक रस्म कर रही थीं जाल टूट गया और उस पर बैठे सभी लोग कुएं में जा गिरे। इस हादसे में 13 महिलाओं और बच्चों की मौत हो गईं

कुशीनदरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में विवाह से पूर्व की एक रस्म के दौरान हुए हादसे में 13 महिलाओं की मौत हो गई है। महिलाएं रस्म अदायगी के लिए कुएं पर गई थीं। अधिक दबाव के कारण कुएं का स्लैब टूट गया और सभी महिलाएं उसमें जा गिरीं। हादसे की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। तस्वीरों में कुएं के पास लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं हादसे वाले कुएं को बांस की सीढ़ियों से ढंक दिया गया है। यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे घटित हुई। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान किया गया है। 

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बृहस्पतिवार को बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया टोला में बुधवार रात करीब 10 बजे परमेश्वर कुशवाहा नामक व्यक्ति के घर में शादी के लिए हल्दी की रस्म हो रही थी और कुछ महिलाएं एवं लड़कियां कुएं के ऊपर लगे जाल पर बैठकर रस्म अदा कर रही थीं। इस दौरान वह जाल टूट गया और उस पर बैठे सभी लोग कुए में जा गिरे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में कुल 13 लोगों की मौत हुई है।

पीएम मोदी ने लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और इसे हृदयविदारक बताया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।’’ वहीं राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों में; पूजा (19), शशि कला (15), शकुंतला (35), ममता देवी (35), मीरा (25), पूजा (20), परी (एक), ज्योति (15), राधिका (16), सुंदरी (15), आरती (10), पप्पी (20) और मनु (18) शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में करीब 10 अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :कुशीनगरउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट