लाइव न्यूज़ :

जोशीमठ में लाल निशान वाले घरों पर लगाए गए 'इस्तेमाल लायक नहीं' के पोस्टर

By शिवेंद्र राय | Updated: January 14, 2023 16:12 IST

इंजीनियरों की टीम ने आकलन के बाद जोशीमठ में अब तक दो दर्जन से अधिक इमारतों पर 'इस्तेमाल लायक नहीं' के पोस्टर लगाए हैं। आकलन के बाद मूल्यांकन रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार को प्रस्तुत की जाएगी ताकि वे उसके अनुसार एक प्रशासनिक योजना बना सकें।

Open in App
ठळक मुद्दे जोशीमठ में हुआ 4000 भवनों का आकलनदो दर्जन मकानों पर 'इस्तेमाल लायक नहीं' का पोस्टर लगाया गयाजोशीमठ में जमीन धंसने और दरार आने की गति लगातार बढ़ती जा रही है

जोशीमठ: उत्तराखंड के जोशीमठ में दरार वाले घरों का निरीक्षण करने पहुंची इंजीनियरों की टीम ने 9 वॉर्डों में 4000 भवनों का आकलन किया। आकलन के बाद टीम ने जर्जर हो चुकी इमारतों को चिन्हित कर उनकी दीवारों पर 'इस्तेमाल लायक नहीं' का पोस्टर लगा दिया है। इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सीबीआरआई के मुख्य अभियंता डॉ. अजय चौरसिया ने बताया कि हम भवनों के विवरण का आकलन कर रहे हैं कि भवन का निर्माण कैसे किया गया, किस सामग्री का उपयोग किया गया और यह निर्धारित मानदंडों के अनुसार था या नहीं। 

डॉ. अजय चौरसिया ने आगे बताया कि जिन घरों में दरारें आने की सूचना मिली है उनके आकलन के बाद  मूल्यांकन रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार को प्रस्तुत की जाएगी ताकि वे उसके अनुसार एक प्रशासनिक योजना बना सकें। इंजीनियरों की टीम ने आकलन के बाद अब तक  दो दर्जन से अधिक इमारतों पर  'इस्तेमाल लायक नहीं' के पोस्टर लगाए हैं।

जब ये पूरी प्रक्रिया चल रही थी तब पीड़ित मकान मालिक चुप-चाप टीम को घरों पर पोस्टर लगाते हुए देख रहे थे। बता दें कि जोशीमठ में जमीन धंसने और दरार आने की गति लगातार बढ़ती जा रही है। भू-धंसाव को लेकर कई अध्ययन किए जा रहे हैं और अब तक जो सामने आया है उसके हिसाब से पूरे जोशीमठ के अस्तित्व पर ही खतरा मंडरा रहा है।

जोशीमठ में अशुरक्षित घोषित किए गए होटलों और घरों को ढहाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने पीड़ितों के लिए राहत की घोषणा भी की है और विस्थापितों के लिए  मकानों के किराए की धनराशि पांच हजार तय की है। इसके अलावा विस्थापितों के बिजली-पानी के बिल 6 महीने की अवधि के लिए माफ करना तथा बैंकों से उनके ऋणों की वसूली एक साल तक स्थगित रखना भी शामिल है।

शनिवार को ही जोशीमठ-औली को जोड़ने वाली रोप-वे के प्लेटफार्म में आई दरार को देखते हुए रोप-वे को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। बता दें कि जोशीमठ में घरों में आ रही दरारों की सबसे बड़ी वजह पहाड़ों में विकास के नाम पर दिन रात चल रहे निर्माण कार्य और बड़ी-बड़ी मशीनों से हो रहे ड्रिलिंग को बताया जा रहा है।

विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि जब एनटीपीसी जैसे प्रोजेक्टों के लिए खुदाई होती है तो उसकी वजह से पहाड़ का ऊपरी हिस्सा कमजोर होने लगता है। सरकार ने इस तथ्य को नजरअंदाज किया और अब जोशीमठ जैसा उदाहरण हमारे सामने है।

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीNTPCभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र