लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप केसः माखी थाने के तत्कालीन एसएचओ और एसआई गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 17, 2018 05:58 IST

उन्नाव बलात्कार मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई। यूपी पुलिस के दो उपनिरीक्षकों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 मईः सीबीआई ने उन्नाव में एक नाबालिग बलात्कार पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के दो उपनिरीक्षकों को आज गिरफ्तार किया। सीबीआई ने दोनों को पीड़िता के पिता को फर्जी मुकदमे में फंसाने, तमंचा लगाकर गिरफ्तारी दिखाने और आपराधिक साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था। 

अधिकारियों ने बताया कि उपनिरीक्षक अशोक सिंह भदौरिया और उप निरीक्षक कामता प्रसाद सिंह को मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों उन्नाव जिले में माखी थाने में पदस्थापित थे। दोनों फिलहाल निलंबित हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि दोनों को आपराधिक साजिश और सबूतों को नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को इस बात के गवाह मिले हैं कि जब माखी पुलिस पीड़िता के पिता को थाने ले गई तो उनके पास कोई तमंचा नहीं था। लेकिन बाद में उन्हें तमंचे के साथ गिरफ्तार दिखाकर जेल भेजा गया। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपसीबीईकुलदीप सिंह सेंगर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'