लाइव न्यूज़ :

उन्नाव मामला: दिल्ली की अदालत ने MLA कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ अतिरिक्त आरोप जोड़ने से किया इनकार

By भाषा | Updated: August 22, 2019 00:24 IST

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने उन्नाव बलात्कार कांड में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ और आरोप जोड़ने की मांग वाली एक याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया। सेंगर पर एक नाबालिग से 2017 में बलात्कार करने का आरोप है। पीड़िता की मां ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ 376 (2) (एफ) और (के) (भरोसे के पद पर आसीन किसी व्यक्ति द्वारा बलात्कार और महिला को काबू में करना) के तहत नये आरोप लगाए जाएं।

जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार के वकील द्वारा दायर याचिका सुनवाई योग्य नहीं थी। पीड़िता का परिवार जिन आरोपों को जोड़ने की मांग कर रहा है, अगर वे जोड़े जाते तो दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा हो सकती है - जीवनपर्यंत जेल में रहने की सजा। वहीं सीबीआई ने इसका यह कह कर विरोध किया कि सेंगर के खिलाफ आरोप पहले से ही तय किए जा चुके हैं इसलिए नये प्रावधान लागू नहीं होंगे।

बंद कमरे में सुनवाई के दौरान अदालत ने बुधवार को एक और गवाह से पूछताछ की। यह राष्ट्रीय राजधानी में 16 अगस्त से मुकदमा शुरू होने के बाद छठे व्यक्ति से की गई पूछताछ थी। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर इस मामले को लखनऊ की अदालत से यहां स्थानांतरित किया गया था। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 26 अगस्त को तय की है। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को नहीं मिलेगी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को किया रद्द

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़िता के पिता की कस्टडी में मौत के मामले में सज़ा निलंबित करने से किया इनकार

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाई

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह