लाइव न्यूज़ :

उन्नाव में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को किसान ने मंच पर चढ़कर जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

By विनीत कुमार | Updated: January 7, 2022 18:57 IST

उन्नाव में भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को मंच पर चढ़कर एक किसान द्वारा थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। हालांकि विधायक ने थप्पड़ मारे जाने की बात से इनकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़कर किसान ने भाजपा विधायक को थप्पड़ मारा।उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को मारा थप्पड़, विधायक ने हालांकि थप्पड़ मारे जाने से इनकार किया है।ये बात सामन आई है कि किसान आवारा पशुओं के चलते चौपट हो गई फसल की वजह से परेशान था।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक कार्यक्रम में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक किसान ने भाजपा विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। किसान ने उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को मंच पर सबके सामने थप्पड़ जड़ा। किसान हालांकि जिस अंदाज में भाजपा विधायक के करीब पहुंचा, उससे किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले पल क्या होने वाला है।

भाजपा विधायक पंकज गुप्ता भी ये नहीं समझ सके और अपना हाथ आगे बढ़ाया। इसी दौरान किसान ने थप्पड़ लगा दिया। यह देख पुलिस वाले हरकत में आए और जबरन किसान को मंच से नीचे उतारा गया। 

किसान ने भारतीय किसान यूनियन की टोपी पहन रखी थी। उसके एक हाथ में लाठी थी। फिलहाल ये सामने नहीं आ सका है कि उसने थप्पड़ क्यों लगाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि विधायक ने थप्पड़ मारने वाली बात से इनकार किया है।

वहीं, सामने आई जानकारी के अनुसार पूरा वाकया तीन दिन पुराना है। विधायक क्षेत्र में एक मूर्ति के अनावरण के लिए पहुंचे थे। वहीं जनसभा भी थी। पंकज गुप्ता मंच पर बैठे हुए थे, तभी बुजुर्ग किसान ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

किसान ने क्यों मारा थप्पड़

सामने आई जानकारी के अनुसार विधायक पंकज गुप्ता उन्नाव के ऐरा भदियार में गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा औऱ कल्याण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी गांव में रहने वाले किसान छत्रपाल ने मंच पर पहुंचकर उन्हें थप्पड़ मारा। बताया जा रहा कि छत्रपाल की फसल आवारा पशुओं के चलते चौपट हो गई थी। इसके चलते छत्रपाल परेशान थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोFarmersभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह