लाइव न्यूज़ :

उन्नावः आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से भिड़ंत के बाद UPSIDC के प्लांट में की आगजनी, जानें क्यों मचा है विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2019 13:05 IST

उन्नाव के जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय ने कहा कि कुछ अराजक तत्व ऐसा कर रहे हैं। हम गांव जाएंगे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करेंगे। ट्रांस गंगा सिटी प्रोजेक्ट चलेगा और हम शांति बनाए रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमौके पर डीएम, एसपी समेत कई आलाधिकारी पहुंचे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया है। शनिवार को पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद रविवार को ग्रामीणों ने UPSIDC के प्लांट में आग लगा दी।

उन्नाव में ग्रामीणों का प्रदर्शन हिंसक रूप अख्तियार कर रहा है। शनिवार को पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद रविवार को ग्रामीणों ने UPSIDC के प्लांट में आग लगा दी। आग मिक्सर वाहन में लगाई गई थी लेकिन पास रखे प्लास्टिक पाइप की वजह से ये विकराल हो गई। मौके पर डीएम, एसपी समेत कई आलाधिकारी पहुंचे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया है। फिलहाल आस-पास के गांव में तनाव का माहौल है।

उन्नाव के जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय ने कहा कि कुछ अराजक तत्व ऐसा कर रहे हैं। हम गांव जाएंगे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करेंगे। ट्रांस गंगा सिटी प्रोजेक्ट चलेगा और हम शांति बनाए रखेंगे।

उन्नाव के एसपी ने किसानों और पुलिस के बीच झड़प के बारे में बताया कि ग्रामीणों ने यूपीएसआईडीसी के प्लांट पर धावा बोला। 8 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

क्यों मच रहा है विवाद?

यूपीसीडा के अधिकारी व चीफ इंजीनियर सुबह ट्रांसगंगा सिटी में काम कराने पहुंचे थे, इस पर किसानों ने उनकी पिटाई की और पथराव शुरू कर दिया। किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की बात भी नहीं मानी जिससे बवाल शुरू हो गया।

जिलाधिकारी का कहना है कि किसान गलत मांगें मनवाना चाहते हैं। उन्हें दो बार मुआवजा दिया जा चुका है, फिर भी ढाई साल से विकास कार्य नहीं करने दे रहे हैं। कुछ अराजक तत्व अपने निजी फायदे के लिए ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं।

टॅग्स :उन्नावउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो