लाइव न्यूज़ :

अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दो महिलाओं की मौत, एक अन्य का अस्पताल में चल रहा है इलाज

By भाषा | Updated: October 16, 2021 15:44 IST

Open in App

मिर्जापुर (उप्र) 16 अक्टूबर मिर्जापुर जिले के पड़री थानाक्षेत्र में गुरुखुली गांव के पास शनिवार सुबह टहलने जा रही पांच महिलाओं को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीन बुरी तरह से घायल हो गयी । इनमें से दो की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी ।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि कि पांच महिलाएं रिंकी सिंह, संध्या, गिरिश, नेमा एवं सुधर्मा टहलने के लिए सुबह वाराणसी-मीरजापुर सड़क मार्ग पर निकली थीं। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी ।

वर्मा के अनुसार दुर्घटना में रिंकी सिंह, संध्या तथा गिरीश तीनों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हे उनके परिजनों द्वारा इलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए। उनके अनुसार इलाज के दौरान रिंकी सिंह (42) एव संध्या (50) की मृत्यु हो गई तथा गिरीश का इलाज चल रहा है । पुलिस मामला दर्ज कर वाहन की तलाश कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र